
New Delhi, 30 अक्टूबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Friday को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह, Lucknow में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जीत का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा Government अंगद के पांव की तरह है, जिसको कोई हिला नहीं सकता. उन्होंने कहा कि यूपी में फिर से एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है और इसमें कार्यकर्ताओं को किसी दुविधा में रहने की आवश्यकता नहीं है.
शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख दिखाई पड़नी चाहिए, क्योंकि अब समय तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की Government बनाने का है. कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, उपChief Minister श्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, महेंद्र पांडेय, सूर्य प्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनय कटियार, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे. वंदे मातरम के पूर्ण सामूहिक गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई. यूपी भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति गठित होने के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक थी.
अमित शाह ने कहा कि आज 30 अक्टूबर है और आज ही के दिन 1990 में सपा Government ने राम भक्तों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर नरसंहार किया था और कारसेवकों को मौत के घाट उतारकर, उनका संस्कार भी न करके सरयू में बहा दिया था. सपा ने जहां रामभक्तों का नरसंहार किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया. अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश की जनता इसके लिए आपको माफ नहीं करेगी.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सबसे लंबे समय तक चुने हुए Prime Minister बनने का विक्रम अगर किसी के नाम पर है तो वह हमारे नेता Narendra Modi के नाम पर है. उन्होंने कहा कि संसद में भारतीय जनता पार्टी की 240 सीटें हैं, जबकि 2014, 2019 और 2024—कांग्रेस का तीनों चुनावों का कुल योग भी 240 नहीं होता. जिस भारतीय जनता पार्टी की कभी दो सीटें थीं, वह आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. Narendra Modi लगातार तीसरी बार देश के Prime Minister बने और एनडीए की 22 राज्यों में Governmentें बनीं.
विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश यादव मैच हारने के बाद ज्यादा प्रैक्टिस करने की जगह अंपायर पर ही आरोप लगाना शुरू कर देते हैं. भारतीय जनता पार्टी संसद में एसआईआर पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. राहुल बाबा, एक बार आ जाइए, स्पेशल संसद सत्र बुला लेते हैं लेकिन राहुल बाबा को तो झूठ फैलाना है, इसलिए वे संसद को चलने नहीं देना चाहते. विपक्ष संसद में बोलना ही नहीं चाहता, संसद चलने नहीं देता और बाहर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अखिलेश बाबू को परिणाम सुन लेने चाहिए—Haryana और Maharashtra में सर्वाधिक सीटें, बिहार में पहली बार भाजपा का Chief Minister , दिल्ली में तीन दशक बाद भाजपा की Government, असम में हैट्रिक और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का सूपड़ा साफ.
अब उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की बारी है. विपक्ष अखिलेश और राहुल बाबा के नेतृत्व में आने के बाद भी यूपी में एक भी चुनाव नहीं जीत सके. जिनका अपने बूते पर एक भी चुनाव जीतने का रिकॉर्ड नहीं है, वे भारतीय जनता पार्टी को चैलेंज कर रहे हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगले 30 साल देशभर में भारतीय जनता पार्टी की Government चुनकर आने वाली हैं.
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के Chief Minister बनने के बाद डकैती, लूट, रंगदारी और दंगों में बहुत बड़ी कमी आई है. एक समय अपराध के कारण उत्तर प्रदेश का इन्वेस्टमेंट समिट दिल्ली जाकर करना पड़ता था, जबकि आज योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ही इन्वेस्टमेंट समिट हो रही है और लाखों करोड़ का निवेश भी यूपी में आ रहा है. उत्तर प्रदेश में लॉ-एंड-ऑर्डर सुधरने के कारण निवेश आया, निवेश के कारण रोजगार आया और रोजगार के कारण प्रदेश से पलायन रुका. आज देश के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्यात का लगभग 7 प्रतिशत उत्तर प्रदेश से होता है और अकेले डिफेंस कॉरिडोर में यूपी में 35,000 करोड़ का निवेश आया है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सपा-बसपा के सारे कार्यकाल मिला दिए जाएं, तब भी पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी का काम सपा-बसपा के कार्यकाल में हुए कामों से लगभग 200 प्रतिशत ज्यादा है. Prime Minister मोदी ने उत्तर प्रदेश को देने में कोई कमी नहीं रखी और Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उसे जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मोदी Government की योजनाओं का सबसे अच्छा इंप्लीमेंटेशन उत्तर प्रदेश में हुआ है.
शाह ने कहा कि धारा 370 समाप्त हो गई, तीन तलाक समाप्त हो गए, और कई राज्यों में यूसीसी लागू हो गई. इस बार उत्तर प्रदेश में Government बनने के बाद यहां भी यूसीसी अवश्य लागू किया जाएगा. कांग्रेसी नेता कहते थे कि देश नक्सलवाद के साथ जी सकता है और सह-अस्तित्व की आदत डाल लेनी चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का आतंकवादियों और नक्सलवादियों के साथ सह-अस्तित्व नहीं हो सकता. आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है. अब पूरे देश में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. 31 दिसंबर 2029 तक इस देश से नशे को भी पूर्णतया समाप्त कर दिया जाएगा.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां नेता भी सबसे पहले कार्यकर्ता होते हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजय कार्यकर्ता ही दिलाता है. हम विचारधारा के लिए जीने वाले लोग हैं. हमारे लिए सबसे पहले और सबसे ऊपर India माता है. देश का ध्वज दुनिया में फहराए, यही हमारा ध्येय है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बगैर India का विकास संभव नहीं है और India के विकास के बिना विकसित India का लक्ष्य नहीं पाया जा सकता.
–
डीकेपी/
Skip to content