
नोएडा/अमेठी, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police को दो अलग-अलग जिलों में बड़ी सफलता मिली है. जेवर में इमरान हत्याकांड के दो फरार आरोपियों की Police से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. वहीं, अमेठी में Police और अंतर्जनपदीय चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पहला मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर का है. यहां झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास Police चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से Police की मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी फायरिंग में शेरू उर्फ शेर मोहम्मद और मौसीम के पैर में गोली लग गई. दोनों बदमाश 7 अक्टूबर की रात इमरान की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. Police ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेवर Police मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
वहीं, दूसरा मामला अमेठी जिले का है. यहां शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव के पास Police और अंतर्जनपदीय चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने Police टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी, जबकि उसके भाई चांद को भी Police ने गिरफ्तार कर लिया.
Police के अनुसार, दोनों भाइयों ने करीब 15 दिन पहले शिवरतनगंज क्षेत्र के चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार वकील के खिलाफ अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य मामलों के कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं. Police ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है.
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत स्वाट टीम, बाजार शुकुल और इन्हौना Police की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. अमेठी के अपर Police अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 और 20 अक्टूबर की रात शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया था.
एएसपी के मुताबिक, अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान Police टीम का बदमाशों से सामना हुआ और मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
–
एएस
Skip to content