
अंबेडकर नगर, 30 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party-कांग्रेस गठबंधन और राहुल गांधी-अखिलेश यादव के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब समझ आ गया है कि यूपी में सपा की Government नहीं आने वाली है, इसलिए वह किनारा करने लगे हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी और अखिलेश यादव, दोनों की तरफ से जो बयानबाजी हो रही है, उससे राहुल गांधी को पता चल गया है कि Samajwadi Party की Government नहीं आनी है तो वह उनसे किनारा कसने लगे हैं. राहुल गांधी को लग रहा है कि यूपी में सपा के हारने से उनकी भी बदनामी होगी. उन दोनों के यूपी में Government बनाने का जो सपना है, वह खत्म है. अब वे अगले जन्म की तैयारी करें. 27 में नहीं, बल्कि अगली पैदाइश में.”
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर अखिलेश यादव ने धैर्य, अनुशासन और एक्शन की बात की है तो अपनी पार्टी की सत्ता में जिन्हें आपराधिक संस्कृति में ढाल दिया, चोरी, छिनैती और डकैती के कल्चर को बढ़ावा दिया. सपा के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. पहले वह अपने लोगों को सिखाएं, दूसरे को क्या बता रहे हैं?”
राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. वे रोज ऐसी बात बोलते हैं, जो मजाक बन जाता है. जिस पीडीए की शुरुआत में उन्होंने चर्चा की, अब उसे बदलते-बदलते वह कहां तक चले गए? उनकी रोज परिभाषा बदल रही है. कोई मानने को तैयार नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “अब वे जान चुके हैं कि उन्हें Government में नहीं आना है. वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवा रहे हैं. 11,000 रुपए देने का वादा किया, लेकिन 1,100 ही दिया. उसमें भी घोटाला कर रहे हैं.”
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव खुद ही अपने पीडीए से घबरा रहे हैं.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content