
Lucknow, 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले Police प्रशासन में लगातार फेरबदल का दौर जारी है. शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एस.के. भगत को आगरा जोन के एडीजी पद से हटाकर Police मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है.
शासन के आदेश के अनुसार, एस.के. भगत, आईपीएस-आरआर-1998, जो अब तक अपर Police महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा के पद पर तैनात थे, उन्हें अब मुख्यालय Police महानिदेशक, Lucknow के पद पर भेजा गया है. वहीं, प्रशांत कुमार, आईपीएस-आरआर-2000, जो अब तक अपर Police महानिदेशक, प्रशासन, उ.प्र., Lucknow के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अपर Police महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा के पद पर तैनात किया गया है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले Police प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने Friday को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे. इस प्रशासनिक बदलाव में नोएडा और गाजियाबाद के Police कमिश्नर से लेकर Lucknow और बरेली जोन के अपर Police महानिदेशक (एडीजी) कई रेंज के Police उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, गाजियाबाद के Police कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का Police कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि नोएडा की Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है. लक्ष्मी सिंह पिछले करीब चार वर्षों से गौतमबुद्धनगर में Police आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
इसी क्रम में Lucknow जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है. वहीं, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा अब Lucknow जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे. Lucknow रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का Police कमिश्नर नियुक्त किया गया है. अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को Lucknow रेंज भेजा गया है.
प्रयागराज के Police कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, वाराणसी के Police कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया Police कमिश्नर बनाया गया है. रेंज स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने और चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से किया गया है. आने वाले दिनों में और भी तबादले होने की संभावना जताई जा रही है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content