यूपी में तीसरे मोर्चे की कोई खास भूमिका नहीं, सपा निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार : आशुतोष वर्मा

Lucknow, 12 नवंबर . Lucknow में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

Samajwadi Party (सपा) के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने दोनों नेताओं के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले साथ आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि India के लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि कोई भी व्यक्ति या Political दल अपनी विचारधारा और पसंद के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ सकता है.

Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल दो से तीन महीने का समय बचा है. ऐसे में यह देखना होगा कि इतने कम समय में तीसरे मोर्चे की ओर से कितनी तैयारी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है और इस बार प्रदेश में नई Political दिशा देखने को मिलेगी.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता अब इधर-उधर नहीं देख रही है. वर्मा ने कहा कि तीसरी शक्ति या तीसरे मोर्चे की भूमिका अंततः सीमित रह जाती है, क्योंकि चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाना सबसे महत्वपूर्ण होता है. Samajwadi Party इस भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सपा प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी की Government को सत्ता से बाहर करेगी और उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनाएगी. जनता भी समझ चुकी है, इसीलिए अबकी बार भाजपा सत्ता से बाहर जाने वाली है, इसमें कोई दो राय नहीं है.

वहीं, मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से बिमोल अकोइजम को जिम्मेदारियां सौंपे जाने के मामले पर भी आशुतोष वर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस फैसले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं, तो जब तक वह उन आरोपों से बरी नहीं हो जाता, तब तक उसे कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से बचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है और पार्टी को अपने स्तर पर निर्णय लेना है. राजनीति में केवल संगठनात्मक और चुनावी लाभ ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी मायने रखती है. ऐसे मामलों में Political दलों को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए.

–

एबीएम