
Lucknow, 21 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य Government ने चार औद्योगिक इकाइयों को 56.25 करोड़ रुपए की वित्तीय प्रोत्साहन राशि वितरित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है.
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में Wednesday को आयोजित एम्पावर्ड कमेटी की 12वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके तहत हमीरपुर, बाराबंकी, अमेठी और गोरखपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों को अलग-अलग अवधि के लिए वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा. राज्य Government की कोविड-19 त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत मध्यांचल, पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में मेगा श्रेणी के औद्योगिक उपक्रमों को विशेष सुविधाएं और रियायतें देने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है.
बैठक में इसी नीति के अंतर्गत चार कंपनियों के वित्तीय प्रोत्साहन वितरण के प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई. स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार, मेसर्स जेके सीमेंट लिमिटेड, हमीरपुर को एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक की एक तिमाही के लिए 10.11 करोड़ रुपए दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. वहीं, मेसर्स ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बाराबंकी को एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की तीन तिमाहियों के लिए 12.77 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा.
इसी क्रम में मेसर्स कनोडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमेठी को एक अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की दो तिमाहियों के लिए 7.41 करोड़ रुपए देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड, गोरखपुर को एक अक्टूबर 2025 से 30 जून 2026 तक की तीन तिमाहियों के लिए 25.97 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई.
चारों औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृत वित्तीय प्रोत्साहन की कुल राशि 56.26 करोड़ रुपए बनती है. हालांकि, जारी विज्ञप्ति में कुल राशि 56.25 करोड़ रुपए बताई गई है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content