यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाकर 3,500 रुपये, योगी बोले-अब अपराधियों में कानून का खौफ

Lucknow, 13 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर Police के सूचना तंत्र को मजबूत करने और ग्राम प्रहरियों की भूमिका को अहमियत देते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को उनका मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की. बरेली में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव और दंगे होते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है. उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था में आए बदलाव से प्रदेश की छवि देश और दुनिया में बदली है तथा अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हुआ है.

Chief Minister ने बरेली जोन के करीब सात हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया. प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश Monday को ही जारी किया जा चुका है. योगी ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाकर Police तक पहुंचाने का काम करें. आपात स्थिति में तत्काल थाना प्रभारी या संबंधित उपनिरीक्षक को सूचना दें. Police अधिकारी भी सप्ताह में एक बार ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें, ताकि गांवों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

उन्होंने कहा कि Police व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. जब Policeकर्मियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं, तो होमगार्ड, पीआरडी जवानों और ग्राम प्रहरियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए. ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में Police के लिए महत्वपूर्ण सूचना तंत्र हैं और उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था, जब उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में अपनी पहचान को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था.

उन्होंने कहा कि युवाओं, बेटियों और व्यापारियों के सामने पहचान का संकट खड़ा होता था. प्रदेश के बाहर लोगों को होटल या धर्मशाला में कमरा मिलने से लेकर बस और ट्रेन में सीट हासिल करने तक में परेशानी होती थी. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन की Government ने उत्तर प्रदेश की इस छवि को बदलने में सफलता हासिल की है. अब दूसरे राज्य भी उत्तर प्रदेश की तरह विकास और कानून-व्यवस्था के मॉडल को अपनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा का माहौल मजबूत होने से सड़कें बन रही हैं, व्यापार बढ़ रहा है और निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं.

उन्होंने बरेली का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के समय उपद्रव की आशंका बनी रहती थी जबकि अब लोग निडर होकर धार्मिक आयोजन कर रहे हैं. शारदीय नवरात्र के दौरान गांव-गांव में देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का माहौल ही प्रदेश की प्रगति का आधार है. Chief Minister ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून का डर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी के साथ छेड़छाड़ या किसी तरह की गुस्ताखी करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

इसी क्रम में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा. योगी ने कहा कि पहले स्थिति ऐसी थी कि सत्ता में बैठे लोग ही लूट-खसोट करते थे और ऐसे में कार्रवाई किसके खिलाफ होती. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अपराधियों को Political संरक्षण मिलता था, जबकि अब कानून के दायरे में रहकर अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है. Chief Minister ने ग्राम प्रहरियों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि गांव में होने वाली गतिविधियों की समय पर जानकारी मिलना सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. ग्राम प्रहरियों की सूचनाओं और Police की सक्रियता से ग्रामीण इलाकों में अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है. कार्यक्रम में Police महानिदेशक राजीव कृष्ण ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और Police तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में उनका योगदान अहम है.

कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा की Political सफलता का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी Government बनाएगी. उन्होंने कहा कि पहले गांवों में चोरी की घटनाओं से लोग परेशान रहते थे लेकिन अब Police अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. वहीं, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों के बिना Police का सूचना तंत्र मजबूत नहीं हो सकता. Chief Minister योगी के नेतृत्व में प्रदेश में लोगों का विश्वास बढ़ा है और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला है.

–

विकेटी/पीएम