यूपी में कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन, पांच लोगों की मौत; 36 घायल

Kanpur, 19 नवंबर . उत्तर प्रदेश में Thursday को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए. Kanpur देहात में श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए. वहीं, आजमगढ़ में घने कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कई वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल हो गए.

Police के अनुसार, पहला हादसा Thursday तड़के करीब 4:30 बजे Kanpur देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ख्वाजा फूल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुआ. अतिरिक्त Police अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई.

बस में कुल 33 लोग सवार थे. ये सभी उन्नाव जिले के रहने वाले थे और Rajasthan में तीर्थयात्रा के लिए गए थे. 18 नवंबर को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही Police और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से 12 घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिकंदरा जिला अस्पताल रेफर किया गया.

एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि उन्होंने क्षेत्राधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. हादसे के कारण प्रभावित हुआ यातायात भी बहाल कर दिया गया है.

हादसे में घायल एक यात्री ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया. यात्री के मुताबिक, यात्रियों ने चालक से कुछ देर आराम करने और सोने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी.

यात्री ने बताया, ”हम 12 नवंबर की शाम को यात्रा पर निकले थे. हमने मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम और अंत में बालाजी मंदिर के दर्शन किए. 18 नवंबर की रात वहां से वापस चले थे. Kanpur देहात के पास हमने बस चालक से कहा था कि थोड़ी देर सो लीजिए, लेकिन उसने आराम नहीं किया. उसका कहना था कि अभी 100 किलोमीटर का सफर बाकी है, सभी को घर छोड़ने के बाद आराम से सोएगा. इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.”

वहीं, दूसरा बड़ा हादसा आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ. यहां घने कोहरे के बीच कई वाहन आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए.

आजमगढ़ के जिलाधिकारी की ओर से social media पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, हादसा मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 252 के पास हुआ. इसमें एक ट्रक, एक ट्रेलर और एक बस शामिल थे. बताया गया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह दुर्घटना हुई.

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उनके समुचित इलाज तथा सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

–

डीएससी