
संभल, 22 अक्टूबर . Samajwadi Party के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत और यूपी विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर बात चल रही है, जिन सीटों पर कांग्रेस जीत सकती है, वो उन्हें दी जाएगी. जल्द ही इसका फैसला सबके सामने आ सकता है.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत पर एसपी सांसद जियाउर रहमान बर्क ने से बात करते हुए कहा कि मैंने हमेशा हर स्तर पर न्यायपालिका का सम्मान किया है, चाहे वह हाईकोर्ट हो या Supreme Court हो. हमें सभी न्यायिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए. अगर हम उम्र की बात करें तो चाहे वह 21, 27 या 30 साल हो, विरोध प्रदर्शन करने का अधिकारी सबको है. यह अधिकार सिर्फ ‘जेन-जी तक ही सीमित नहीं है. यह अधिकार 60, 70 या 80 साल के व्यक्ति को भी देश में हो रही किसी भी गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है. हर नागरिक को Government या Police-प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने का संवैधानिक अधिकार मिला है, बस शर्त यह है कि ये अधिकार कानून के दायरे में होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि अब हमसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. असली सवाल यह है कि हमें खुद को सही साबित करने की जरूरत क्यों है? हमें यह देखना होगा कि यह मुद्दा कैसे शुरू हुआ और कैसे इस चरण तक पहुंच गया है. Government कोई भी मुद्दा कहीं से लेकर आती है और लोगों को उलझाए रखती है.
उन्होंने कहा कि जैसे आपने सवाल किया, हम यहीं कहना चाहते हैं कि आज हम इस स्थिति में कैसे आ गए हैं. आज हम इस स्थिति में क्यों हैं? हमारा सीजेपी से कोई संबंध नहीं है और न ही यह हमारा संगठन है. मैं Samajwadi Party से जुड़ा हूं और विपक्ष का सदस्य हूं लेकिन सबसे बढ़कर, मैं इस देश का नागरिक हूं. यह हैरानी की बात है कि जो लोग Government के कामों और नीतियों की आलोचना कर रहे थे और उनके खिलाफ विरोध कर रहे थे, अब उनसे ही स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. अगर विरोध का उद्देश्य जायज था और कोई गलत इरादा नहीं था, तो उन्हें अपने कार्यों को सही साबित करने की जरूरत क्यों है? मैं इस मामले पर और कुछ नहीं कहना चाहता हूं, बस यहीं कहूंगा कि अगर मकसद सही है तो हमको सफाई नहीं देनी चाहिए. Government उनको गलत तरीके से दबा नहीं सकती है.
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि गठबंधन को लेकर सभी बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है और हमें उम्मीद है कि Samajwadi Party और कांग्रेस ‘इंडी’ गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगे. मेरी अखिलेश यादव से खुद भी बात हुई है और हमारी बातचीत सकारात्मक रही है. उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने Samajwadi Party ही सबसे मजबूत विकल्प है.
उन्होंने कहा कि गठबंधन की जो नीति है, हम जिस तरह से Lok Sabha का चुनाव लड़े हैं, उसी तरह से विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे, जिससे हम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हरा सकें. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में एक ऐसी Government बना सकें, जो सबको साथ लेकर चले. जब भी आप कोई काम शुरू करते हैं, चाहे वह कोई बिजनेस हो या कोई और गतिविधि, तो उसमें समय लगता ही है. चुनावों के लिए सीट शेयरिंग भी पार्टियों के बीच एक तरह का समझौता है और ऐसे समझौतों में स्वाभाविक रूप से समय लगता है. हर चीज तुरंत हल नहीं हो सकती. जल्द ही सबको जवाब मिल जाएगा.
बर्क ने कहा कि सवाल उठाना एक अलग बात है. कांग्रेस जितनी सीटों की मांग कर रही है, उस पर हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, Samajwadi Party का मानना है कि सीटों का बंटवारा कांग्रेस पार्टी के जीतने की संभावनाओं के आधार पर होना चाहिए. उनकी मांग के बजाय हम उनको वो सीटें देना चाहते हैं जिस सीट पर कांग्रेस पार्टी जीत सकती है. इसे लेकर विचार-विमर्श जारी है.
–
पीएम
Skip to content