
Mumbai , 3 अक्टूबर . इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे और आपसी टकराव के बीच एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कांग्रेस को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना साझा लक्ष्य है, इसलिए कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा और सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा. साथ ही उन्होंने यूपी कांग्रेस में चल रहे बदलावों को असफल प्रयोग बताया.
एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि वे आपस में न टकराएं. उनका लक्ष्य एक है- भाजपा को हराना. इसलिए जिस दल की जहां ताकत है, वहीं वह अपना उम्मीदवार खड़ा करे.
उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस पार्टी को निभाने की जरूरत है, क्योंकि अगर Government बदलेगी तो इस देश में Prime Minister कांग्रेस पार्टी का ही होगा. इसलिए कांग्रेस को भाजपा से कुछ सीखने की जरूरत है. Narendra Modi जब कई राज्यों में समझौता करते हैं तो एक एमएलए होने पर भी उसका मंत्री बना देते हैं और पूरी Government तक सहयोगी दलों को दे देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि केंद्र पर उनका कब्जा है और केंद्र पर कब्जा बरकरार रखना है, इसलिए वे राज्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.
एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इसलिए बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने सहयोगी दलों के साथ परामर्श करके उन्हें संभाले और टकराव की स्थिति पैदा न होने दे. वरना राज्यों में तो उनके सहयोगी दल कमजोर होंगे ही, साथ ही केंद्र में कांग्रेस के Prime Minister बनने का सपना भी अधूरा रह जाएगा.
यूपी कांग्रेस में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इससे कांग्रेस को किसी तरह की सफलता मिलेगी. यह कांग्रेस का एक प्रयोग है, और कांग्रेस कई बार ऐसे असफल प्रयोग करती रही है. उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस एक असफल प्रयोग कर रही है. वहां पर अखिलेश यादव को ही कैप्टन मानने की जरूरत है. कांग्रेस को चाहिए कि अखिलेश के संपर्क में रहकर और उनके साथ तालमेल बनाकर चुनाव लड़े. वरना कांग्रेस की जो थोड़ी-बहुत जमीन बची है, वह भी खत्म हो जाएगी और साथ ही वह अखिलेश को भी कमजोर करेंगे.
ओपी राजभर को लेकर सीएम योगी की टिप्पणी पर एनसीपी (शरद गुट) के प्रवक्ता ने कहा कि मुझे Chief Minister योगी की शिक्षा क्या है, इसके बारे में पता नहीं है. जिनकी अपनी डिग्री के बारे में ही कोई पुख्ता जानकारी न हो, उन्हें दूसरों की शिक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.
कैप्टन स्मिथ मच्छार को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए. पहली बात तो यह है कि India के उस कैप्टन ने 180 इजरायलियों की जान बचाने का काम किया है. वह फ्लाइट Dubai से तेल अवीव, इजरायल की राजधानी जा रही थी, इसलिए स्वाभाविक तौर पर उसमें जितने भी यात्री थे, वे सभी इजरायल के थे और तेल अवीव जा रहे थे. ऐसे में India के उस महान सपूत को सभी को सलाम करने की जरूरत है, उसे India रत्न देने की आवश्यकता है.
शरद पवार गुट के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल इसमें राजनीति कर रहा है. अगले साल 2027 तक इजरायल में चुनाव होने हैं, इसलिए वह इस मुद्दे को ईरान के साथ जोड़कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है.
नसीम सिद्दीकी ने कहा कि इसमें राजनीति लाने की आवश्यकता नहीं है, यह जांच का विषय है. इसकी जांच होने दीजिए. जिसे पकड़ा गया है, वह सऊदी अरब की एजेंसियों की हिरासत में है और मुझे लगता है कि सऊदी अरब की जांच प्रभावित नहीं हो सकती. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि उसका क्या संबंध था और वह किसके इशारे पर हो रहा था.
–
Skip to content