यूपी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का दूसरा दिन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Lucknow, 31 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन Saturday को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, Union Minister पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. पूरे उत्तर प्रदेश से आए जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों की इस बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा.

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की योजना बनाना है. पार्टी बूथ स्तर तक अपनी गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दे रही है.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बैठक के एजेंडे पर जानकारी देते हुए कहा, “Saturday की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी. हमारे जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सभी प्रदेश पदाधिकारी इस बात पर मंथन करेंगे कि आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों को किस तरह से बेहतर तरीके से संचालित किया जाए, ताकि पार्टी का हर अभियान सफल हो सके.”

वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कैलेंडर आधारित कार्यक्रम तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा, “आज सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और संगठनात्मक सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. अब एक कैलेंडर आधारित कार्यक्रम तैयार किया जाएगा, ताकि इसे जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू किया जा सके और पार्टी का संदेश व गतिविधियां हर बूथ तक पहुंचाई जा सकें.”

BJP MP प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का आयोजन नियमित प्रक्रिया है, जिससे कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा की जाती है.

कार्यसमिति की बैठक पर भाजपा के गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, “प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक है. Friday की बैठक में जो कार्य समिति में आगामी कार्यक्रम विषय आए हैं, उनका फॉलोअप और उनको कैसे नीचे तक ले जाएं, इस विषय पर Saturday को यहां पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, Chief Minister के मार्गदर्शन में वो सब एक तरह से तय होगा और यह बैठक एक महत्वपूर्ण बैठक है. कार्यसमिति के बाद की बैठक में निश्चित रूप से जो काम तय किए हैं, उन सारे कामों को लेकर के हम लोग नीचे जाएंगे.”

–

पीआईएम/पीएम