
Lucknow, 25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में Sunday को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) की लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे और दूसरी 3:00 से 5:00 बजे तक रहेगी. पहली पाली के लिए Police की निगरानी के बीच प्रवेशपत्र की जांच के बाद केंद्रों में अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया.
Lucknow में 45 परीक्षा केंद्रों पर 2 पालियो में परीक्षा होगी. परीक्षा को सफल कराने के लिए Police फोर्स और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है. गोंडा जिले के विद्यालयों में जो केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर गोरखपुर, आजमगढ़ सहित कई जनपदों से परीक्षार्थी आए हैं. परीक्षार्थियों ने बताया कि तैयारी पूरी कर रखी है. पिछली बार पेपर थोड़ा कठिन आया था.
प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं. नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और गोपनीय सामग्री के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. cctv कैमरों और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह से वर्जित है. परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहा कि व्यवस्था अच्छी है. तैयारी तो पूरी है और उम्मीद है कि परिणाम पक्ष में हों. वहीं, अयोध्या के 28 केंद्रों पर 75312 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
बस्ती जिले में 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर cctv कैमरों से नजर रखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हैं.
परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद प्रशासन और Police अलर्ट पर हैं. प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में दो पालियों में 46,000 उम्मीदवार शामिल होंगे. उम्मीदवारों के ठहरने के लिए रैन बसेरों, धर्मशालाओं और होटलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए Policeकर्मी उम्मीदवारों को ठहरने की जगह, रास्तों और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं.
–
ओपी/पीएम
Skip to content