यूपी पीईटी 2026: पुलिस अधिकारियों ने परखी परीक्षा की तैयारियां, केद्रों पर सतर्कता के निर्देश

ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क है. परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Police अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है.

इसी क्रम में Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने Police बल के साथ थाना ईकोटेक-3 और थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इन केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा आयोजित की जा रही है.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों, Police बल की तैनाती और ड्यूटी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी की स्थिति का भी आकलन किया गया. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, असुविधा या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न न हो. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात Police अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. उन्हें कहा गया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें. सभी Policeकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करें.

डीसीपी और एडीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित अधिकारी आपस में संपर्क बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Police अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यूपी पीईटी 2026 को सकुशल संपन्न कराना Police की प्राथमिकता है. इसके लिए परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. गौतमबुद्धनगर Police की ओर से परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

–

पीकेटी/एसके