यूपी चुनाव 2027 : पिछले चुनाव में बांदा जिले की तीन सीटों पर भाजपा का रहा दबदबा, सिर्फ एक सीट पर जीती सपा

Lucknow, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित बांदा जिला राजनीति के लिहाज से हमेशा चर्चा में रहता है. बांदा जिले के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा शामिल हैं.

2022 के विधानसभा चुनाव में इन चार में से तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया, जबकि एक सीट पर Samajwadi Party ने जीत दर्ज की.

तिंदवारी उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से 232वीं सीट है और यह बांदा जिले में स्थित है. यह एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,18,385 पंजीकृत मतदाता थे.

उत्तर प्रदेश के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के रामकेश निषाद विधायक हैं और 18वीं विधानसभा (2022 में निर्वाचित) में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के रामकेश निषाद ने करीब 86,812 वोटों के साथ तिंदवारी सीट जीती और Samajwadi Party के ब्रजेश कुमार प्रजापति को 28,425 वोटों से हराया. इस सीट पर मतदान 61.66 प्रतिशत रहा था.

बबेरू उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से 233वीं सीट है. यह एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,38,211 पंजीकृत मतदाता थे. यहां से विश्वंभर सिंह यादव विधायक हैं और 18वीं विधानसभा (2022 में निर्वाचित) में Samajwadi Party का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Samajwadi Party के विश्वंभर सिंह यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बबेरू सीट से करीब 79,614 वोट प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के अजय पटेल को 7,393 वोटों से हराया था. मतदान 60.77 प्रतिशत रहा था. यह सीट जिले में Samajwadi Party का इकलौता गढ़ बनी हुई है.

नरैनी उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से 234वीं सीट है. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,42,361 पंजीकृत मतदाता थे. यहां से ओममणी वर्मा भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18वीं विधानसभा (2022 में निर्वाचित) में विधायक हैं.

2022 के चुनाव में ओममणी वर्मा ने नरैनी सीट से करीब 83,263 वोट प्राप्त कर Samajwadi Party की किरण वर्मा को 6,719 वोटों से हराया था. मतदान प्रतिशत करीब 62.70 प्रतिशत रहा था. उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से बांदा सीट 235वीं है. यह एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,10,282 पंजीकृत मतदाता थे.

प्रकाश द्विवेदी बांदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और 18वीं विधानसभा (2022 में निर्वाचित) में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2022 के चुनाव में भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने बांदा सीट से करीब 81,557 वोट प्राप्त कर Samajwadi Party की मंजुला सिंह को 15,214 वोटों से हराया. इस सीट पर मतदान करीब 63.62 प्रतिशत रहा था.

बांदा नगर चित्रकूट धाम मंडल का मंडलीय मुख्यालय और जनपद मुख्यालय है. जिले की सीमाएं फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जनपदों से मिलती हैं. बांदा अपने शजर पत्थर के लिए प्रसिद्ध है, जिसका उपयोग आभूषण निर्माण में किया जाता है. इसके साथ ही यह जिला ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण कालिंजर दुर्ग के लिए भी जाना जाता है.

–

एबीएम