यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, हर 50 परिवार पर तैनात होगा एक कार्यकर्ता

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए व्यापक चुनावी कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत घर-घर संपर्क अभियान में प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

वहीं, तीन नवंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी वाली पदयात्राएं निकाली जाएंगी.

Saturday को Lucknow स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव कार्ययोजना बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा समेत प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए.

बैठक की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने किया.

विनोद तावड़े ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट का चुनाव है. इसलिए प्रत्येक कार्ययोजना पर बारीकी से काम करना होगा. यदि पार्टी समय से या उससे पहले अपनी तैयारियां पूरी कर लेती है तो 2017 से भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकती है.

उन्होंने विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति का काम जल्द पूरा करने और जिला व विधानसभा स्तर पर चुनाव व्यवस्था समितियों के गठन के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में काम करेंगे. सभी जिला प्रभारी जल्द विधानसभा स्तर पर अपना प्रवास पूरा करें, जबकि विधानसभा प्रभारी शक्ति केंद्रों पर प्रवास सुनिश्चित करें. विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों को मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यों की बैठकें शुरू करनी होंगी. घर-घर संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

तावड़े ने कहा कि डोर-टू-डोर जनसंपर्क के लिए व्यापक योजना तैयार की जाए. इसमें महिलाओं, युवाओं, नए मतदाताओं, किसान लाभार्थियों, छोटे व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिकों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से संपर्क को प्राथमिकता दी जाए. इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय टोली बनाई जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश और पीढ़ियों को जोड़ने का काम जानते थे. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज एक भारत, श्रेष्ठ India का उनका सपना साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आगामी चुनाव की तैयारियों को पूरी निष्ठा, गति और समर्पण के साथ धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया है. अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मोड में आ जाएं.

चौधरी ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक रात्रि प्रवास करने और मोर्चों की गतिविधियों को प्रभावी बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का सबसे अचूक मंत्र बूथ और बूथ के मतदाता हैं. इसलिए मतदाता सूची के सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता देनी होगी. प्रदेश के सभी 1,918 मंडलों में प्रवास के लिए कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाए. सामाजिक समरसता, चौपाल और जनसंवाद के कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ग्रामसभा स्तर पर विशेष संवाद सत्र भी चलाए जाएं. लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से निरंतर संवाद कर उन्हें पार्टी के साथ वैचारिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया जाए.

उन्होंने कहा कि समय कम है और लक्ष्य बड़ा है. वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने के लिए सभी को अपनी पूरी क्षमता लगानी होगी. उन्हें विश्वास है कि पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने जिलों और क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चुनावी तैयारियों के तहत जिला और विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समितियों के गठन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी. प्रत्येक पदयात्रा में कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद पार्टी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में पूरी ताकत से जुटेगी. नए युवा मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. सक्रिय सदस्यों की बैठकें शुरू कर उन्हें चुनावी जिम्मेदारियों से जोड़ा जाएगा. मंडल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर के पूर्व पदाधिकारियों के साथ विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी.

धर्मपाल सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और पूर्व पार्षदों समेत पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए. इसके लिए जिलाध्यक्षों को जल्द सूची तैयार करने को कहा गया है.

उन्होंने कहा कि युवा, महिला, बुद्धिजीवी, श्रमिक, व्यापारी, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और चाय, पान, किराना व सब्जी जैसे छोटे कारोबार करने वाले लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए सभी वर्गों को सूचीबद्ध किया जाए. आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना, अधिकतम मतदाताओं तक पहुंच बनाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी सौंपना पार्टी की प्राथमिकता है.

–

विकेटी/एएसएच