
Lucknow, 13 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Samajwadi Party (सपा) के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है. जहां सपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government पर निशाना साधा. वहीं भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित राम मंदिर दौरे को लेकर उन पर हमला बोला.
Samajwadi Party कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है, “जो बुलडोजर लेकर आए थे, वे साइकिल से जाएंगे.”
‘साइकिल’ सपा का चुनाव चिह्न है, जबकि ‘बुलडोजर’ का जिक्र यूपी Government द्वारा अवैध निर्माणों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के घरों को गिराने के आदेशों के संदर्भ में किया गया है.
यह घटनाक्रम Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूपी के जेवर में एक नए ट्रैक्टर प्लांट के शिलान्यास समारोह के दौरान कहा था कि “बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड बन गया है.”
इस बीच, सपा अध्यक्ष दिसंबर में अयोध्या के राम मंदिर जाने वाले हैं, जिससे पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. Friday को Lucknow में सामने आए एक पोस्टर में अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा गया है कि सपा प्रमुख राम मंदिर जाने में बहुत देर कर चुके हैं.
पोस्टर में 1990 में Police फायरिंग में मारे गए कारसेवकों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया है, “क्या आप कारसेवकों को श्रद्धांजलि दे पाएंगे? जो भगवान राम का नहीं, वह किसी और का नहीं हो सकता.”
इससे पहले Chief Minister आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर सपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि सपा नेताओं को अयोध्या के राम मंदिर में आशीर्वाद लेने जरूर आना चाहिए, लेकिन उससे पहले उन्हें कारसेवकों पर हुई Police फायरिंग के लिए माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने कहा, “यह अयोध्या अब कभी कर्फ्यू की चपेट में नहीं आएगी. अब किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह अयोध्या में दंगे या अराजकता भड़काए. अब कोई भी अयोध्या की उपेक्षा नहीं कर पाएगा और न ही यहां के संतों का अपमान कर पाएगा. इसके अलावा किसी की भी राम भक्तों पर गोली चलाने की हिम्मत नहीं होगी.”
Samajwadi Party पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए Chief Minister आदित्यनाथ ने उनसे 1990 में कारसेवकों पर Police द्वारा चलाई गई गोलियों के लिए माफी मांगने को कहा.
Chief Minister ने कहा, “मैं आज यहां आपको यह भरोसा दिलाने आया हूं कि जिन लोगों ने हमारी उपेक्षा की, हमारा अपमान किया, राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, संतों का अपमान किया और उन पर लाठीचार्ज किया, उन्हें अयोध्या जरूर आना चाहिए, लेकिन माफी मांगने के बाद ही.”
–
एएसएच/
Skip to content