यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, भाजपा के बाद सपा भी आजमा रही दांव

Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले Political दलों के नेताओं ने धार्मिक कथाओं के जरिए सियासत साधनी शुरू कर दी है. कोई रामकथा करवा रहा है तो कोई शिवपुराण और हनुमत कथा का आयोजन कर रहा है. इन आयोजनों के जरिए नेता अपने जनाधार और सियासी ताकत का अहसास कराने में जुटे हैं. ऐसा नहीं है कि धार्मिक आयोजनों के जरिए Political संदेश देने की कोशिश सिर्फ भाजपा के नेता कर रहे हैं. अब Samajwadi Party के नेता भी इस दांव को आजमा रहे हैं. Political विश्लेषकों की मानें तो धार्मिक कथाएं विरोधियों के साथ-साथ अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को भी अपनी सियासी ताकत दिखाने का अच्छा माध्यम बन गई हैं.

हाल के दिनों में प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसके साथ ही हर समुदाय के क्षत्रप भी पहुंच रहे हैं. मंच से उनका उद्बोधन भी हो रहा है. इस तरह एक पंथ, दो काज हो रहे हैं. कुंडा की बड़ी Political हस्तियों में शुमार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले उनके एक विवादित बयान को लेकर खूब चर्चा हुई. इसे लेकर वार-पलटवार का दौर भी चला. कथा शुरू होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री के पुराने बयानों पर सवाल उठे और कथा रोकने की मांग की गई. इस पर धीरेंद्र शास्त्री, निशिकांत दुबे और राजा भैया ने पलटवार किया और कई Political बयान दिए.

कथा में उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य, BJP MP निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व Union Minister संजीव बालियान, प्रदेश Government के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और मनोज पांडेय, विधायक अभय सिंह समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हो चुके हैं. इससे पहले योगी Government में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया था. इसमें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा थे. इस कथा में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, तीन राज्यों के Governor, प्रदेश Government के कई मंत्री और विधायक पहुंचे थे. इसे मनोज पांडेय का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना गया.

गोंडा में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए. उन्होंने अपने गमछे से आंसू पोंछे और हाथ जोड़कर हनुमान जी को याद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन कथा गायब हो चुकी है. इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने राष्ट्रकथा का आयोजन करवाया था. इसमें कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, जगदंबिका पाल, ब्रजेश सिंह, धनंजय सिंह और विधायक सुशील सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे. इस कथा में क्षत्रिय नेताओं के जुटने को गोलबंदी के तौर पर देखा गया था. ऐसा नहीं है कि कथा के आयोजन सिर्फ भाजपा के नेता करवा रहे हैं.

हाल ही में Samajwadi Party के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने अयोध्या में कथा कराई थी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए थे. सपा नेता मनोज सिंह डब्लू 26 नवंबर से माधोपुर में भागवत कथा कराने जा रहे हैं. इससे पहले भाजपा विधायक सुशील सिंह ने चंदौली में राजन जी महाराज की रामकथा कराई थी. Lucknow उत्तर से विधायक नीरज बोरा ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से रामकथा करवाई थी. बलिया की बांसडीह सीट से विधायक केतकी सिंह ने भी राजन जी महाराज से रामकथा कराई थी. सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने बीते दिनों भजन संध्या का आयोजन करवाया था. अब वह हनुमत कथा करवाने जा रहे हैं.

प्रयागराज में हुई एक कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक उदयभान भी चर्चा का विषय रहे. उन्नाव की भगवंतनगर सीट से दावेदारी कर रहे अरुण सिंह ने प्रदीप मिश्रा से शिवपुराण कथा करवाई थी. वरिष्ठ Political विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि राजनीति का ट्रेंड समय के अनुसार बदल रहा है. पहले पोस्टर-बैनर और दीवारों पर लिखकर Political संदेश दिया जाता था. इसके बाद होर्डिंग और बैनर प्रचार का माध्यम बने. अब social media और धार्मिक कथाएं Political प्रचार का बड़ा और शक्तिशाली हथियार बन गई हैं.

वहीं, वरिष्ठ Political विश्लेषक रतन मणि लाल ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह धार्मिक आयोजनों का Political तौर पर लाभ उठाया है, उससे दूसरी पार्टियों को भी इस दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया है. पहले दूसरी पार्टियां इसका मजाक बनाती थीं. वे कहती थीं कि धर्म को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं. शायद उन्हें उम्मीद थी कि लोग उनकी इस दलील को स्वीकार करेंगे और धर्म तथा राजनीति को अलग करके देखेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा की लगातार जीत से दूसरी पार्टियों को भी समझ में आ गया है कि धर्म और राजनीति का यह मेल भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ है.

उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ विकास और निवेश की बातें करते हैं, लेकिन अंततः उनकी Political अपील धार्मिक मुद्दों पर भी केंद्रित रहती है. रतन मणि लाल के मुताबिक, हर Political पार्टी अपनी सफलता के लिए नए-नए फॉर्मूले तलाशती रहती है. किसी के पास चुनाव जीतने का कोई सुनिश्चित फॉर्मूला नहीं है. ऐसे में दूसरी पार्टियों को भी लगता है कि धार्मिक आयोजनों के इस फॉर्मूले को आजमाकर देखा जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और Samajwadi Party ने लंबे समय तक इस तरह के आयोजनों से दूरी बनाए रखी थी. इतना ही नहीं, वे इनका मजाक भी उड़ाती थीं और पूजा-पाठ करने वालों को लेकर टिप्पणियां करती थीं. लेकिन अब चुनाव जीतने के लिए धार्मिक आयोजन भी प्रचार का एक माध्यम बन गए हैं.

रतन मणि लाल ने कहा कि भाजपा ने लंबे समय तक राम मंदिर जैसे मुद्दे को अपने Political एजेंडे में रखा. अब राम मंदिर का मुद्दा पूरा हो चुका है, जबकि कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को Samajwadi Party भी जोर-शोर से उठा रही है. ऐसे में इन आयोजनों के जरिए सपा यह संदेश देना चाहती है कि हिंदू सनातन परंपरा को बचाए रखने और आगे बढ़ाने में उसकी भी भूमिका है. भाजपा इस संदेश का Political इस्तेमाल पहले कर चुकी है और अब दूसरी पार्टियां भी इसी दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं.

–

विकेटी/पीएम