यूपी चुनाव में पीएम मोदी-सीएम योगी की लोकप्रियता के दम पर एकतरफा जीत हासिल करेंगे: स्वतंत्र देव सिंह

बुलंदशहर, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता, उनकी ईमानदारी और गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी.

बुलंदशहर में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल है. Government गरीबों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. डबल इंजन की Government को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है और आगामी चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनावों में गड़बड़ी के Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं. भाजपा के कार्यकर्ता मारपीट और गुंडागर्दी में विश्वास नहीं रखते. चुनाव के दौरान किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई. चुनाव आयोग की देखरेख में मतदान कराया गया और इसमें Government ने आवश्यक सहयोग किया.

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता साल के 365 दिन संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सेवा कार्य करने में जुटे रहते हैं. पार्टी प्रशिक्षण शिविर, रैलियों और सम्मेलनों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करती है. यही मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं.

एमएलसी चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबला बताए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार जनता के बीच काम करता है. पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतना है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खान को लेकर दिए गए बयान पर सिंह ने कहा कि Samajwadi Party का एजेंडा सभी जानते हैं. सपा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के जरिए सत्ता में आने का प्रयास करती है, जबकि भाजपा का उद्देश्य गरीबों का सम्मान करना और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करना है. भाजपा की Government सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम करती है. केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन Government ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें Prime Minister आवास योजना के तहत चार करोड़ पक्के मकान, 11 करोड़ शौचालय, आयुष्मान India योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजना शामिल हैं. भाजपा Government का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को सम्मान और विकास के समान अवसर देना है.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है. उन्होंने दावा किया कि कई जिलों से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त किया गया है. आज उन क्षेत्रों में शांति और विकास का माहौल बन रहा है.

उन्होंने कहा कि जब भी आतंकवादी देश में कोई घटना करने की कोशिश करता है, उसे करारा जवाब दिया जाता है.

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल है और गुंडागर्दी पर लगाम लगी है. उन्होंने दावा किया कि आज महिलाएं रात में भी यात्रा कर सकती हैं.

आरक्षण को लेकर संजय निषाद के बयान पर उन्होंने कहा कि संविधान अपनी व्यवस्था के अनुसार काम करता है. एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के अपने-अपने एजेंडे हो सकते हैं, लेकिन जब चुनाव आता है तो सभी एक साथ मिलकर काम करते हैं. एनडीए के बीच किसी तरह के मतभेद नहीं है और सभी मिलकर जनता के लिए काम करेंगे.

–

डीकेएम/डीकेपी