यूपी : गाजियाबाद में इनामी बदमाश और बलिया में गो-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों हुए घायल

Lucknow, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बलिया में Police ने मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में एक लुटेरे और एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया है. लुटेरे के ऊपर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित था. इन मुठभेड़ की घटनाओं के बाद दोनों अपराधी Police की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और थाना भोजपुर Police की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. एसीपी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, Friday देर रात थाना भोजपुर के किल्हौडा बॉर्डर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और भोजपुर Police सघन वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान हापुड़ की तरफ से एक बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का इशारा किया तो सवार बाइक को मोड़कर भागने लगा और फिसलकर गिर गया.

खुद को घिरता देख बदमाश ने Police पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान राज उर्फ राजेन्द्र पाण्डे (22) निवासी दिल्ली वर्ष के रूप में हुई है. एसीपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने 28 जुलाई को थाना भोजपुर क्षेत्र में मार्ट में लूट की थी. इस मामले में वह वांछित था और उस पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित था.

एसीपी ने बताया कि बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. बदमाश राज के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है और इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

वहीं, बलिया में Police ने मुठभेड़ के बाद गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में गो-तस्कर बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया. सीओ बलिया सतीश कुमार ने बताया कि थाना गड़वार में दर्ज एक गोहत्या के वांछित आरोपी के साथ Police की मुठभेड़ हुई. आरोपी शाहपुर नट बस्ती नहर पुलिया के पास खुद को घिरता देख Police पर फायरिंग करने लगा. इसके बाद Police द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश सगुनी नट के बाएं पैर में गोली लगी है.

Police ने घायल गो-तस्कर को सीएचसी रतसड़ में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है, जहां उसका उपचार चल रहा है. पूछताछ के बाद ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ आवारा गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर वध हेतु बिहार ले जाता है. आरोपी के पास तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है.

–

ओपी/एएस