यूपी: कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कौशांबी, 31 अगस्त . उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में Monday को पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने के बाद हुए भीषण धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इस हादसे में 11 की मौत और पांच घायल हुए हैं.

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि अभी जो हम लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का चल रहा है, उसमें लगभग 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है और पांच घायल हैं, जिनका उपचार अभी एसआरएन अस्पताल में चल रहा है. इसके साथ-साथ मौके पर अभी भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं. अगर कोई भी हमें मिलता है तो उसके तुरंत उपचार की व्यवस्था एसआरएन अस्पताल में की जा चुकी है.”

जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा, “इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. उसके साथ-साथ शासन के निर्देशानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई, जैसे कि संपत्ति जब्तीकरण इत्यादि अमल में लाई जाएगी और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने इलाके को घेरकर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया.

Police को आशंका है कि फैक्ट्री और आसपास गिरे मकानों के मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं. इसी कारण तलाशी अभियान लगातार जारी है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत-बचाव में जुट गए.

मलबे में दबे और झुलसे लोगों को ग्रामीण चारपाई पर रखकर सड़क तक लाते दिखाई दिए. इसके बाद उन्हें वाहनों और एंबुलेंस की मदद से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) पहुंचाया गया. गंभीर रूप से झुलसे लोगों में एक बच्चा भी शामिल है. आसपास के मकानों में रहने वाले कुछ लोग भी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हुए हैं.

सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

इस बीच उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने एसआरएन अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

उपChief Minister ने कहा कि Government की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है और उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. मृतकों के परिवारों को Government की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

उन्होंने मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ Police अधीक्षक को निर्देश दिए हैं तथा कहा कि जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. हादसे के बाद सामने आए दृश्यों ने घटना की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया. कहीं लोग मलबे के बीच अपनों को तलाशते नजर आए तो कहीं परिजन अस्पताल पहुंचकर अपनों की जानकारी लेने के लिए परेशान दिखे.

विकेटी/डीकेपी