
हरदोई/Lucknow, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Samajwadi Party (सपा) के बीच सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है. प्रदेश Government के मंत्रियों रजनी तिवारी, दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी ने सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए प्रदेश Government के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और किसानों के हित में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया. मंत्रियों ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है.
यूपी Government में मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन Government बेहतर काम कर रही है. प्रदेश विकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी अच्छी है. केंद्र और राज्य Government मिलकर देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रही हैं.
अखिलेश यादव की ओर से भाजपा को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि सपा अध्यक्ष को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें भाजपा की चिंता करने की जरूरत नहीं है. भाजपा Prime Minister मोदी के नेतृत्व और Chief Minister योगी के मार्गदर्शन में काम कर रही है.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह विदेश यात्रा के दौरान ऐसे बयान देते हैं, जिनसे देश की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचती है. देश के भीतर भी कुछ लोग India को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग वहां से प्रभावित हैं और विदेशी नागरिक भी विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं.
मंत्री ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के जरिए किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है. मौजूदा Government किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है.
यूपी Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा पर Political हताशा का शिकार होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन Government उत्तर प्रदेश को तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है. उन्होंने रक्षा मंत्री और Lucknow से सांसद राजनाथ सिंह की ओर से सपा को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि सपा प्रदेश को अराजकता की ओर ले जाना चाहती है.
अंसारी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को जवाब देगी. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद योगी Government ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है. पहले प्रदेश में माफिया राज और गुंडाराज की चर्चा होती थी, लेकिन मौजूदा Government ने इस छवि को बदलने का काम किया है.
–
एएस
Skip to content