
कुशीनगर, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में Sunday देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारुडीह गांव के पास एक वैन के ट्रेलर से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे.
अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने पर Police तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह परिवार किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
अपर Police अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, “Sunday रात को आठ लोग एक ओमनी वैन में सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने के बाद हाटा से कप्तानगंज स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान हाटा इलाके में वैन अहीराउली की तरफ से हाटा आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. वैन में सवार आठ लोगों में से छह की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो घायलों को Police ने तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.”
उन्होंने कहा, “मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिवारों को इस घटना की सूचना दे दी गई है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. आगे की जांच चल रही है.”
मृतकों के एक रिश्तेदार ने को बताया, “6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद हमें शव सौंप दिए जाएंगे.”
इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से भलुही गांव में मातम पसरा हुआ है.
–
ओपी/एएस
Skip to content