यूपी के उत्पाद अब जर्मनी में मचाएंगे धूम, निवेश को भी मिलेगा नया विस्तार : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 2 सितंबर . उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में योगी Government ने एक और कदम बढ़ाया है. जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने Wednesday को उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने, निवेश की संभावनाओं और दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा की.

बैठक में खासतौर पर उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को जर्मनी के बाजार तक पहुंचाने पर सकारात्मक सहमति बनी. उपChief Minister ने कहा कि डबल इंजन Government के प्रयासों से उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश के लिए भरोसेमंद केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है. उन्होंने जर्मनी की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश और उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश Government निवेशकों को सुविधा, सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी और आवश्यक यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. Government ने प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार किया है और उद्योगों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है.

Lucknow स्थित अपने आवास पर हुई बैठक में मौर्य ने इनोवेशन हब राइनमेन के कार्यकारी अधिकारी स्टीफन विटेनकिंड, गीबा के चेयरमैन सेल्वाकुमार पेरियासामी तथा गीबा के सीईओ निर्मल रमन कन्नैया का पुष्पगुच्छ और तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान इन्वेस्ट यूपी और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे.

वहीं, स्टीफन विटेनकिंड ने उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य को जर्मनी का प्रतीक चिह्न भेंट किया. बैठक में उत्तर प्रदेश में जर्मनी की कंपनियों द्वारा उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने की संभावनाओं के साथ ही निवेश, आयात-निर्यात और व्यापारिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने और भारत-जर्मनी के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई.

जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य को जर्मनी आने का आमंत्रण भी दिया. इसे दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India के यूरोपीय देशों के साथ व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. इससे भारतीय कंपनियों के लिए विदेशों में कारोबार के नए अवसर खुल रहे हैं. अब विदेशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में निर्मित उत्पादों के लिए बाजार तैयार हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इससे महिला सशक्तिकरण के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी. उपChief Minister ने कहा कि प्रदेश Government का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को केवल देश के बाजार तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान दिलाना है. जर्मनी के साथ बढ़ता व्यापारिक सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

विकेटी/एसके