
Lucknow, 23 नवंबर . उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. Samajwadi Party ने प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब एक लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज होने का दावा करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
पार्टी का कहना है कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के तहत आने वाले एक लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची की जांच में बड़े पैमाने पर दोहरी प्रविष्टियां सामने आई हैं. सपा ने इन मतदाताओं का विवरण निर्वाचन आयोग को भेजते हुए सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की मांग की है.
Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने Monday को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. पार्टी ने यह भी मांग की है कि डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करने वाले Political दलों और व्यक्तियों को नकद पुरस्कार देने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की घोषणा के तहत सभी पुरस्कार Samajwadi Party को दिए जाएं.
ज्ञापन में सपा ने दावा किया है कि प्रदेश के एक लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों पर दर्ज 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाताओं के नामों की जांच-पड़ताल की गई. इसमें करीब एक लाख ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनका नाम, पिता या पति का नाम, पता और आयु सहित अन्य विवरण एक समान हैं, लेकिन मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) नंबर अलग-अलग दर्ज हैं.
पार्टी के मुताबिक, ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कई स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं. सपा का कहना है कि 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची (मदर रोल) के सत्यापन के दौरान इन गड़बड़ियों का पता चला. पार्टी ने चिह्नित मतदाताओं के नाम, मतदाता क्रम संख्या, मतदान केंद्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के साथ जनपदवार विस्तृत विवरण ईमेल के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त, India निर्वाचन आयोग, New Delhi और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भेज दिया है.
ज्ञापन में 11 नवंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से की गई उस घोषणा का भी हवाला दिया गया है, जिसमें डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करने वाले Political दल या व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने की बात कही गई थी. सपा ने दावा किया कि उसने सबसे पहले करीब एक लाख ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर आयोग को सौंपी है. लिहाजा, घोषित सभी नकद पुरस्कार पार्टी को दिए जाने चाहिए. पार्टी ने मतदाता सूची में इतनी बड़ी संख्या में कथित दोहरी प्रविष्टियां मिलने को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इससे India निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
सपा ने मांग की है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाकर मतदाता सूची की खामियों को दूर किया जाए. सपा ने अपने ज्ञापन में कथित डुप्लीकेट मतदाताओं के कई उदाहरण भी दिए हैं. पार्टी के अनुसार, गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अर्चना गुप्ता का नाम छह बार दर्ज मिला है. इसी तरह गोरखपुर के एक अन्य मतदान केंद्र पर रीना देवी का नाम चार बार दर्ज होने का दावा किया गया है.
Lucknow की सरोजनी नगर विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर शिवांशु पटेल का नाम पांच बार और शिवानी यादव का नाम तीन बार दर्ज होने की बात कही गई है. Lucknow उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन वाल्मीकि, मोहम्मद सरताज और नसरा बानो के नाम तीन-तीन बार दर्ज होने का दावा किया गया है. Lucknow पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शबीना, खुशनुमा बानो और मोहम्मद मारूफ के नाम भी तीन-तीन बार दर्ज बताए गए हैं.
इसी तरह प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर दानिश हसन और दूसरे केंद्र पर अरविंद कुमार का नाम तीन-तीन बार दर्ज होने का दावा किया गया है. शहर दक्षिणी में सुषमा देवी और मोहम्मद हमजा के नाम तीन-तीन बार, जबकि सोरांव विधानसभा क्षेत्र में अनीता वर्मा का नाम पांच बार और आशीष यादव का नाम तीन बार दर्ज होने की बात ज्ञापन में कही गई है. इसके अलावा वाराणसी कैंट, आगरा कैंट और अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के भी उदाहरण दिए गए हैं.
सपा के मुताबिक, वाराणसी कैंट में फरहत आफरीन और तौसीन फातमा के नाम दो-दो बार, आगरा कैंट में काजल कुमारी का नाम दो बार और शंकर लाल का नाम तीन बार दर्ज मिला है.
वहीं, अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में फैजान का नाम तीन बार और ललिता का नाम दो बार दर्ज होने का दावा किया गया है. पार्टी का कहना है कि इन सभी मामलों में संबंधित मतदाताओं के अन्य विवरण समान होने के बावजूद अलग-अलग ईपिक नंबर दर्ज हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की.
–
विकेटी/एमएस
Skip to content