
अंबेडकर नगर, 21 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. अंबेडकर नगर में से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के बंटवारे को तय बताया और दावा किया कि पूर्वांचल राज्य बनने पर पहला Chief Minister राजभर समाज से होगा. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और Samajwadi Party पर जमकर निशाना साधा.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने से बातचीत में उत्तर प्रदेश के विभाजन और नेतृत्व को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी विशाल आबादी को देखते हुए आज नहीं तो कल, इसका विभाजन होना निश्चित है. जिस दिन उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटेगा, उस दिन पूर्वांचल की आबादी के आधार पर यह तय हो जाएगा कि हमारा गठबंधन जिससे भी होगा, उसमें पहला Chief Minister राजभर समाज का ही बेटा बनेगा.”
इस बीच, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा राहुल गांधी पर महिलाओं का सम्मान न करने के आरोप का समर्थन करते हुए राजभर ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला.
उन्होंने कहा, “उन्होंने सही कहा है कि अगर राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान करते तो जो महिलाओं के लिए बिल आया था कि 33 प्रतिशत रिजर्वेशन महिलाओं के लिए Lok Sabha और विधानसभा में सीटें सुरक्षित कर दी जाएं, तो उसका विरोध नहीं करते, समर्थन में रहते. चाहे अखिलेश यादव हों, चाहे राहुल गांधी हों, ये सारे लोग महिलाओं के अधिकार के विरोधी हैं.”
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन की अटकलों पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “वो गठबंधन नहीं करेंगे, वो भ्रम में न रहें. मुसलमानों के नेता अखिलेश यादव और राहुल यादव अपने को मानते हैं. ओवैसी तो चाह रहे हैं कि मुसलमान का बेटा Chief Minister बने. ये न तो अखिलेश यादव को पसंद है, न तो राहुल को पसंद है, तो कैसे ये लोग गठबंधन करेंगे.”
वहीं, Samajwadi Party को निशाना बनाने वाले पोस्टरों का समर्थन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे अपराधियों को बढ़ावा दिया. राजभर ने कहा कि सपा की Government में अपराध और माफियाराज चरम पर था.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content