यूपीआई चार्ज पर कांग्रेस का विरोध दोहरे मापदंड का उदाहरण: गुरु प्रकाश

Patna, 17 सितंबर . यूपीआई चार्ज पर विपक्ष खासकर कांग्रेस के विरोध को लेकर भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के दोहरे मापदंडों का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है.

गुरु प्रकाश ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जब सबकुछ हो जाता है तब राहुल गांधी को ख्‍याल आता है, वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 20 दिन बाद विषय ध्‍यान में आया. राहुल गांधी बड़े परिवार से हैं तो देरी से उठते हैं. यूपीआई चार्ज को लेकर संसदीय समिति में पहले ही चर्चा हो गई थी. संसदीय समिति में पी चिदंबरम, गौरव गोगाई जैसे वरिष्‍ठ नेता थे. अगर विरोध दर्ज कराना होता तो उसी समय कराते. राहुल गांधी की झूठ और भ्रम फैलाने की सुनियोजित प्रोपेगेंडा चलाने का तरीका है.

भाजपा नेता ने कहा कि 96 प्रतिशत की लेनदेन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. इससे छोटे कारोबारियों के लिए सशक्‍त इंस्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बन रहा है. मुझे लगता है कि राहुल गांधी के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अनशन खत्‍म कर दिया है. जरांगे ने Government को मांगें पूरी करने के लिए तीन माह का समय दिया है. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा कि आरक्षण पर Supreme Court की न्‍यायिक प्रक्रिया होती है. मुझे नहीं लगता है कि इस मामले को अकारण Political रंग देने की जरूरत है.

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए बड़े ही गौरव और सम्‍मान का विषय है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता विश्‍व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के यशस्‍वी Prime Minister Narendra Modi का जन्‍मदिन है. देश के 140 करोड़ लोग हृदय की गहराइयों से वंदन कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि Prime Minister दीर्घायु हों.

उन्‍होंने कहा कि देश की 25 साल से लगातार सेवा करना एक अद्भुत त्‍याग, तपस्‍या और बलिदान का उदाहरण, एक ऐसा जीवन जो राष्‍ट्र को समर्पित है, जिनका एक ही उद्देश्‍य है-राष्‍ट्र सर्वोपरि. पहले मुख्‍यमंत्री के रूप में Gujarat को अग्रणी राज्‍य बनाया और अब India का नेतृत्‍व करते हुए विकसित India की संकल्‍पना को देखना और उसे पूरा करने के लिए पुरुषार्थ लगा देना.

सेमीकॉन इंडिया 2026 को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि Prime Minister दूरदर्शी नेता हैं. वह 50 साल आगे के बारे में सोचते हैं. सेमीकंडक्‍टर India में कैसे बनें, इस विषय को लेकर पीएम ने सेमीकॉन इंडिया को मार्ग दर्शन दिया है. मेरा मानना है कि ये आने वाले समय में सेमीकंडक्‍टर मैन्‍युफैक्‍चरिंग में India मात्र ऑब्‍जर्वर नहीं रहेगा.

उन्होंने अफगान शरणार्थियों को लेकर कहा कि अफगानिस्‍तान से हमारा संबंध पुराना रहा है. वर्तमान Government में संबंध और मजबूत हुआ है. India की हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि अफगान के लोग हर वक्‍त सुरक्षित,समृद्धि रहें और वहां स्थिरता का माहौल रहे.

एएसएच/डीकेपी