यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

Mumbai , 2 सितंबर . Actor सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया शो ‘बिग बॉस-20’ रिलीज होने के लिए तैयार है. इंटरनेशनल लॉन्च के साथ अब इन तीन देशों के दर्शक भी बिग बॉस के छह भाषाओं वाले एडिशन में लाइव वोटिंग के जरिए हिस्सा ले सकेंगे.

यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा. क्योंकि हॉटस्चार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रहा है. यूके और कनाडा के दर्शकों को 24×7 लाइव फीड देखने को मिलेगा जबकि कनाडा के दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले भी देख सकेंगे. शो कलर्स टीवी प्रसारण के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा.

बिग बॉस 20 की थीम ‘वरदान’ (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है. खेल के दौरान घर से एलिमिनेट होने वाला प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं जाएगा बल्कि उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं. ईशा रिखी (मॉडल-एक्ट्रेस), अमन गांधी (टीवी एक्टर), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट के आने की संभावना जताई जा रही है.

बिग बॉस के अलावा इंटरनेशनल लाइन-अप में अली बाबा और चालीस भूत, प्रिंस ऑफ मॉलीवुड, पार्ट टाइमर्स और द कोर्ट जैसे शो के साथ-साथ कई फिल्मों के प्रीमियर भी शामिल हैं.

प्लेटफॉर्म पर जियोस्टार के टीवी चैनल्स जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार जलसा और स्टार प्रवाह के कंटेंट भी दिखाए जाएंगे. ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘सेहर होने को है’ और ‘अझागे अझागु’ जैसे शोज भी उपलब्ध होंगे, जो कनाडा और सिंगापुर में पहले और यूके में टीवी के साथ ही देखे जा सकेंगे.

इंटरनेशनल लाइन-अप में शामिल होने वाला एक और शो है ‘इंडिया का टॉप 1 परसेंट’, जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे. ये गेम शो कंटेस्टेंट्स के लॉजिक और रीजनिंग को परखता है और कनाडा और सिंगापुर में उपलब्ध होगा. ये इंटरनेशनल रोलआउट नए ब्रांड के तहत जियो हॉटस्टार का इन तीन विदेशी बाजारों में 2 सितंबर से पहला विस्तार है.

एनएस/पीएम