
विशाखापत्तनम, 11 नवंबर . विशाखापत्तनम में यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. Chief Minister ने यूएई की कंपनियों को आंध्र प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है.
विशाखापत्तनम में आयोजित सीआईआई पार्टनरशिप समिट में हिस्सा लेने आए मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक ने भोगापुरम हवाई अड्डे की सराहना की और इसके निर्माण के लिए चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी.
बैठक के दौरान Chief Minister ने बताया कि रायलसीमा क्षेत्र में उगने वाले फलों का पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य Government लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ रायलसीमा को दुनिया के प्रमुख बागवानी केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है.
Chief Minister ने यूएई की कृषि-खाद्य कंपनी ‘सिलाल’ को प्रस्तावित फूड क्लस्टर में भाग लेने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि और खाद्य उत्पादों की खरीद, प्रोसेसिंग और निर्यात के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं.
बैठक में Dubai की ‘फ्लोरमास्टर’ कंपनी की चित्तूर जिले में प्रस्तावित परियोजना पर भी चर्चा हुई. चंद्रबाबू नायडू ने यूएई मंत्री से फूड क्लस्टर से जुड़े प्रस्तावों पर जल्द फैसला कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया.
Chief Minister ने समुद्री, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का भी उल्लेख किया और यूएई की कंपनियों से राज्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंध्र प्रदेश इन क्षेत्रों में यूएई के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यूएई मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने हाल ही में बने भोगापुरम हवाई अड्डे की सराहना करते हुए उसे बेहतरीन परियोजना बताया. उन्होंने इस विकास कार्य के लिए Chief Minister चंद्रबाबू नायडू को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि यूएई India के पूर्वी समुद्री तट पर निवेश बढ़ाने में रुचि रखता है और आंध्र प्रदेश यूएई के निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है.
यूएई मंत्री ने कहा कि गूगल सहित कई वैश्विक कंपनियों और डेटा सेंटर परियोजनाओं का आंध्र प्रदेश में आना इस बात का संकेत है कि राज्य बड़े निवेश आकर्षित करने की क्षमता रखता है.
यूएई के प्रतिनिधिमंडल ने Chief Minister को बताया कि उनका देश आंध्र प्रदेश से झींगा (श्रिम्प) और अन्य जलीय कृषि उत्पादों के आयात की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि यूएई की 12 अन्य कंपनियों ने आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फूड क्लस्टर में निवेश करने में रुचि दिखाई है. बैठक में यूएई की विभिन्न कंपनियों के अधिकारी और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content