
Dubai , 11 अक्टूबर . Dubai स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने Sunday को बताया कि रस अल खैमाह तट के पास कच्चे तेल के टैंकर एमटी जेम नंबर 2 से एक दुर्घटना के बाद कुल 22 भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचाया गया.
वाणिज्य दूतावास ने कहा कि हमें रस अल खैमाह तट के पास जहाज एमटी जेम नंबर 2 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है, जिसमें 22 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. सभी चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं. वाणिज्य दूतावास संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के संपर्क में है और भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान कर रहा है.
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने Sunday को एक टैंकर से संबंधित दो रिपोर्ट जारी कीं.
उसे ओमान की खाड़ी में एक टैंकर और सैन्य बलों से जुड़ी घटना की रिपोर्ट मिली थी.
उसे होर्मुज जलडमरूमध्य के भीतर एक घटना की रिपोर्ट भी मिली है.
यूके एमटीओ ने बताया कि बाहर जा रहे एक टैंकर के मास्टर ने सूचना दी है कि अज्ञात मिसाइल से उसके जहाज के बाईं ओर टक्कर हुई, जिससे जहाज पर आग लग गई. चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. रिपोर्ट के समय क्षति का आकलन और पर्यावरणीय प्रभाव अज्ञात हैं.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ‘अवैध’ मार्ग से निकलने की कोशिश कर रहे एक ‘नियमों का उल्लंघन करने वाले’ सुपरटैंकर में नौसैनिक खदानों से टकराने के बाद भीषण विस्फोट हो गया.
आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार आउटलेट, सेपाह न्यूज पर प्रकाशित एक बयान में, नौसेना ने Saturday को कहा कि कच्चे तेल से लदे इस जहाज के नेविगेशन और जीपीएस सिस्टम बंद कर दिए गए थे और विस्फोट के बाद इसमें आग लग गई.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने कहा कि इस मार्ग को उच्च जोखिम वाला घोषित किया गया है और चेतावनी दी है कि ईरान के नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी तेल टैंकर का यही हश्र होगा.
इससे पहले Friday को आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि उसके बलों ने एनवी सनशाइन नामक एक ‘विशाल’ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस वाहक को निशाना बनाया, जब वह जलमार्ग के दक्षिण में एक ‘अवैध’ मार्ग से जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहा था.
नौसेना ने कहा कि जहाज के इंजन कक्ष और प्रणोदन प्रणाली में आग लग गई.
–
एमएस/
Skip to content