
Dubai , 7 नवंबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपPresident और Dubai के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने Saturday को यूएई और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “यूएई और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में शांति, उम्मीद और खुशियां लेकर आए. आपके आने वाले दिन सुरक्षा, सुख और समृद्धि से भरे रहें. हैप्पी दिवाली!”
दिवाली के अवसर पर दुनिया के कई नेताओं, मंत्रियों और India में तैनात विदेशी राजनयिकों ने भी social media के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं.
India में यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत जीन-एरिक ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “India में मेरी पहली दिवाली है. हर तरफ रोशनी देखना एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा. त्योहार के खास पल, स्वादिष्ट भोजन, हंसी-मजाक और साथ होने की गर्मजोशी हमेशा याद रहेगी. सभी को खुशियों भरी दिवाली की शुभकामनाएं.”
दिवाली के जश्न को खास बनाने के लिए India में दक्षिण कोरिया के दूतावास ने एक विशेष दिया सजावट कार्यशाला का आयोजन भी किया.
भारत, श्रीलंका, भूटान और मालदीव में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने भी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भले ही समारोह दूतावास परिसर में आयोजित किया गया हो, लेकिन उनकी शुभकामनाएं दूतावास की दीवारों से कहीं आगे तक पहुंचती हैं.
India और भूटान में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “हमारी स्थानीय टीम के सहयोगियों का धन्यवाद, जिन्होंने पूरे दूतावास को रोशनी, रंगों और संगीत की जादुई दुनिया में बदल दिया और इस खूबसूरत त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा कीं.”
India में डेनमार्क के राजदूत तथा नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के गैर-आवासीय राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि छोटी-सी रोशनी भी बड़ा बदलाव ला सकती है. उन्होंने कहा, “दोस्ती, दयालुता और साथ मिलकर रहने की भावना लोगों को करीब लाती है. ये ऐसे मूल्य हैं, जिन्हें हम डेनमार्क में भी महत्व देते हैं और यही हमारे दोनों देशों को जोड़ते हैं. मैं आप सभी और आपके परिवारों के लिए खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं. डेनिश दूतावास की ओर से सभी को हैप्पी दिवाली.”
India में जापान के दूतावास ने भी दिवाली के मौके पर एक विशेष उत्सव भोज का आयोजन किया. दूतावास के कर्मचारियों ने कामना की कि दिवाली की रोशनी हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.
India और भूटान में जापान के राजदूत ओनो केइची ने लिखा, “दूतावास के सभी साथियों के साथ दिवाली मनाई. भारतीय और जापानी सहयोगियों के साथ इस खूबसूरत त्योहार की खुशियां साझा करना India में मेरी तीसरी दिवाली को और भी यादगार बना गया. हैप्पी दिवाली!”
दुनिया भर के नेताओं और राजनयिकों की इन शुभकामनाओं से साफ है कि दिवाली अब सिर्फ India का ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला एक ऐसा त्योहार बन चुकी है, जो लोगों को रोशनी, खुशियों और एकता का संदेश देता है.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content