यादों में बीएन सरकार : एक हादसे ने छीन ली सालों की मेहनत, ऐसे फिर खड़ा किया सिनेमा का साम्राज्य

New Delhi, 27 नवंबर . जब सब कुछ बिखर जाए, सपने आंखों के सामने राख बन जाएं और सालों की मेहनत एक पल में खत्म हो जाए, तब दोबारा खड़े होने का हौसला हर किसी में नहीं होता. हालांकि भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक ऐसी शख्सियत भी हुई, जिसने एक भयानक हादसे के बाद भी हार नहीं मानी. यह कहानी है बीएन Government की, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दी बल्कि अपने हौसले से तबाह हुए सपनों का साम्राज्य दोबारा खड़ा कर दिया.

बीएन Government का पूरा नाम बीरेंद्रनाथ Government था. उनका जन्म 5 जुलाई 1901 को बिहार के भागलपुर में हुआ था. उनके पिता सर निरेंद्रनाथ Government बंगाल के पहले एडवोकेट जनरल थे. बीएन Government ने कोलकाता के हिंदू स्कूल से पढ़ाई की और फिर लंदन यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. विदेश से लौटने के बाद उन्होंने इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया लेकिन उनके मन में खुद का कारोबार शुरू करने की इच्छा थी.

कहते हैं कि एक दिन उन्होंने कोलकाता में एक सिनेमा हॉल के बाहर टिकट खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी. लोगों का फिल्मों के प्रति यह उत्साह देखकर उन्हें इस कारोबार में संभावनाएं नजर आईं. बस, यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया. उन्होंने सबसे पहले ‘चित्रा’ नामक सिनेमा हॉल बनवाया, जिसका उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा और 1931 में ‘न्यू थिएटर्स लिमिटेड’ की स्थापना की.

उस दौर में फिल्में बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं की कमी थी लेकिन बीएन Government की सोच अपने समय से काफी आगे थी. उन्होंने न्यू थिएटर्स को एक आधुनिक स्टूडियो के रूप में विकसित किया, जहां शूटिंग के साथ-साथ रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और फिल्म प्रोसेसिंग की भी सुविधाएं थीं. उनकी कोशिश थी कि भारतीय फिल्मों में कहानी, संगीत और तकनीक का बेहतर तालमेल हो.

न्यू थिएटर्स ने ‘देवदास’, ‘चंडीदास’, ‘भाग्य चक्र’ और ‘स्ट्रीट सिंगर’ जैसी यादगार फिल्में दीं. इस स्टूडियो ने केएल सहगल, पंकज मलिक, प्रमथेश बरुआ और बिमल रॉय जैसी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

सफलता के इस सफर में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब कुछ बदल दिया. 9 अगस्त 1940 को न्यू थिएटर्स के स्टूडियो में भीषण आग लग गई. उस समय बीएन Government फुटबॉल मैच देख रहे थे. तभी उन्हें स्टूडियो में आग लगने की खबर मिली. वह तुरंत वहां पहुंचे लेकिन तब तक आग उनकी वर्षों की मेहनत, रिकॉर्डिंग और कई कीमती चीजों को अपनी चपेट में ले चुकी थी.

यह किसी भी इंसान को तोड़ देने वाला हादसा था लेकिन बीएन Government ने इसे अपनी कहानी का अंत नहीं बनने दिया. उन्होंने दोबारा स्टूडियो को खड़ा करने का फैसला किया और नए सिरे से काम शुरू किया. साल 1944 में ‘उदयेर पथे’ जैसी फिल्म के जरिए उन्होंने नई शुरुआत की. उन्होंने युवा प्रतिभाओं को मौका देना जारी रखा और भारतीय सिनेमा के विकास में योगदान देते रहे.

सिनेमा के प्रति उनके इसी समर्पण को देखते हुए 1951 में उन्हें फिल्म इंक्वायरी कमेटी का सदस्य भी बनाया गया. 28 नवंबर 1980 को बीएन Government ने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन भारतीय सिनेमा को आधुनिक स्टूडियो संस्कृति देने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है.

–

पीआईएम/पीएम