यात्री की तबीयत बिगड़ने पर शंघाई-कोलकाता इंडिगो विमान की अगरतला में हुई आपात लैंडिंग

अगरतला, 24 नवंबर . चीन के शंघाई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक विमान को Tuesday सुबह मेडिकल आपातस्थिति के कारण अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आपात यानी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के एक अधिकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए विमान को अगरतला की ओर मोड़ने का फैसला किया.

बताया गया है कि बीमार यात्री दिल्ली का निवासी है, और उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी. आपात लैंडिंग के बाद यात्री को हवाई अड्डे से सीधे शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद संबंधित यात्री को दोबारा विमान में सवार कराया गया. इसके बाद इंडिगो विमान करीब दो घंटे बाद अपनी निर्धारित मंजिल कोलकाता के लिए रवाना हो गया.

समय पर विमान को डायवर्ट करने और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने से यात्री को आवश्यक उपचार मिल सका और स्थिति को संभाल लिया गया.

गौरतलब है कि महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डा, पूर्वोत्तर क्षेत्र में गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाद दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इस हवाईअड्डे ने लगभग 15 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की थी.

Prime Minister Narendra Modi ने 4 जनवरी 2022 को 438 करोड़ रुपए की लागत से बने इस हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था.

त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा और परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी कई अवसरों पर केंद्र Government से इस हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं जल्द शुरू करने का आग्रह कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं.

करीब 30,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला नया टर्मिनल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के यात्रियों को एक साथ संभालने की क्षमता रखता है.

वर्तमान में पूर्वोत्तर India में गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और इंफाल का बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हवाई अड्डे हैं.

अगरतला से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस हवाईअड्डे का पुराना नाम सिंगरबिल एयरपोर्ट था. जुलाई 2018 में केंद्र Government ने इसका नाम बदलकर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा कर दिया था. यह हवाईअड्डा वर्ष 1942 में तत्कालीन त्रिपुरा नरेश बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर द्वारा दान की गई भूमि पर बनाया गया था और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रॉयल एयर फोर्स के तकनीकी अड्डे के रूप में भी इस्तेमाल किया गया था.

–

डीबीपी