
New Delhi, 14 अक्टूबर . एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़कियों और युवाओं पर हुए कथित Police उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने केंद्र Government और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली Police का फैसला नहीं है, बल्कि अमित शाह के निर्देश पर हो रहा है और Police सुरक्षा कवच की तरह काम करने के बजाय युवाओं पर अटैक कर रही है.
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “लड़कियों को चोटें आई हैं, वो बच्चियां हैं. महिलाओं और युवाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है. ये सिर्फ दिल्ली Police का फैसला नहीं है, अमित शाह के निर्देश पर ये हो रहा है. जो Gujarat में बहुत साल पहले हुआ था, वो अब यहां दिल्ली में किया जा रहा है. वह बहुत ही खतरनाक खेल खेल रहे हैं, लेकिन हमें युवा और लड़कियों पर गर्व है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए यहां हैं और लड़ाई लड़ रही हैं.”
उन्होंने कहा कि Police को एक सुरक्षा कवच की तरह काम करना चाहिए था, लेकिन यहां पर वो अटैक कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी एक भाई और देवदूत की तरह हैं, जो इनकी सुरक्षा के लिए आए हैं. उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि किसी Policeकर्मी में फिर से इतनी हिम्मत ना हो कि वो इस तरह की बर्बरता करें.
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “भाजपा के पास सिर्फ ध्यान भटकाने की तरकीबें हैं. सब जानते हैं कि राहुल गांधी कौन हैं और वह किस बात के लिए खड़े हैं. भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है और वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. जो युवा सड़कों पर आए हैं, क्या वे किसी Political पार्टी से जुड़े हैं?”
उन्होंने कहा कि ये युवा देश को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं, इसलिए भाजपा की इस तरह की रणनीति चलती रहेगी. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है. राहुल गांधी इस लड़ाई को लड़ना जारी रखेंगे.
2029 में भाजपा की जीत के दावे पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में देश में ऐसे हालात बने हुए हैं, और ये 2029 में जीत की बात कर रहे हैं. चुनाव पर कब्जा करके ये जीत का दावा करते हैं. भाजपा डरी और घबराई हुई है. हम राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
इसके अलावा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है. Police गुंडागर्दी पर उतर आई है. उनका काम आम लोगों और स्टूडेंट्स की आवाज उठाना, उनकी रक्षा करना और उनका साथ देना है, लेकिन अब यह उनकी प्राथमिकता नहीं रही. उनकी एकमात्र चिंता यह है कि ज्ञानेश कुमार की रक्षा कैसे की जाए और Government के खिलाफ किसी भी प्रोटेस्ट को कैसे रोका जाए.
–
डीकेपी
Skip to content