
New Delhi, 25 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में Friday को मनुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. मनुष-दिया को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए President द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है.
President ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनुष शाह और दिया चितले को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई. यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि India ने गेम्स के लगातार तीसरे संस्करण में भी इस खेल में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा है. भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी India की इस जोड़ी को बधाई दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 के मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारे पैडलर्स मनुष शाह और दिया चितले को बधाई.”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मनुष-दिया को बधाई देते हुए लिखा, “मनुष शाह और दिया चितले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. एशियन गेम्स 2026 में टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में पोडियम तक पहुंचने के लिए इस जोड़ी को बहुत-बहुत बधाई. भारतीय टेबल टेनिस के लिए यह गर्व का पल है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनुष शाह और दिया चितले को बधाई देते हुए लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनुष शाह और दिया चितले पर गर्व है. मैं उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देता हूं. उनका हुनर, लगन और टीमवर्क तारीफ के काबिल है और India के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस के लिए गर्व का पल. एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनुष शाह और दिया चितले को बधाई. इस जोड़ी ने चीन की मजबूत जोड़ी के सामने जबरदस्त संयम और लड़ने का जज्बा दिखाया. यह उपलब्धि भारतीय टेबल टेनिस के लिए और भी कई सफलताओं की प्रेरणा बने. जय हिंद.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा, “टेबल टेनिस में भारतीय पैडलर्स का उत्कृष्ट सामर्थ्य. एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में मानुष शाह जी और दिया चितले जी ने ब्रॉन्ड मेडल अर्जित कर देश का गौरव बढ़ाया है. आप दोनों का त्वरित संतुलन, सजगता और कभी पीछे न हटने का जज्बा हर युवा खिलाड़ी को कड़े संघर्षों में भी अडिग रहने के लिए प्रेरित करेगा. राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले इस प्रदर्शन पर आप दोनों को अनेकानेक शुभकामनाएं एवं आगामी सभी मुकाबलों के लिए ढेरों मंगलकामनाएं.”
–
एसएम/एबीएम
Skip to content