यह आखिरी मदद नहीं, सरकार आगे भी करेगी सहायता: किसानों को 5,000 रुपये देने पर बोले राम कदम

Mumbai , 28 अक्टूबर . Maharashtra में दीपावली से पहले सूखे से प्रभावित किसानों के लिए Government ने बड़ी राहत की घोषणा की है. राज्य कैबिनेट ने सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. Government का कहना है कि यह सहायता दीपावली के त्योहार को देखते हुए किसानों के परिवारों को थोड़ी राहत देने के लिए है.

इस फैसले पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “ऐसे कठिन समय में किसानों के साथ खड़े रहना Government की जिम्मेदारी है. Government ने पहले भी किसानों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए थे और अब फिर से 5,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है. यह सहायता की अंतिम किस्त नहीं है, Government आने वाले समय में और भी बड़ी मदद करेगी.”

राम कदम ने आगे कहा कि जो किसान कर्ज को लेकर परेशान हैं और जिन्होंने अलग-अलग छोटे-बड़े बैंकों से कर्ज लिया है, उनके घरों पर वसूली के लिए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा, “यह प्राकृतिक आपदा का समय है, जिसमें किसान और उनका पूरा परिवार दुखी है. प्रदेश की 306 से अधिक तहसीलें सूखे से प्रभावित हैं. Government विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है. केंद्र और Maharashtra Government दोनों किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हैं.”

वहीं Maharashtra कैबिनेट के इस फैसले पर शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि महायुति के नेता और नेतृत्व किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं.

शायना एनसी ने कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे खुद एक किसान हैं और एक साथी के तौर पर वे किसानों के सुख-दुख को अच्छी तरह समझते हैं. खासकर दीपावली के अवसर पर हमारी मांग थी कि हर किसान परिवार को 5,000 रुपये की सहायता दी जाए, ताकि वे अपने घरों में खुशी के साथ दीपावली मना सकें.”

उन्होंने कहा कि यह राशि भले ही छोटी लगे, लेकिन दीपावली जैसे त्योहार पर यह किसानों के लिए एक संबल का काम करेगी. Government का उद्देश्य है कि कोई भी किसान परिवार त्योहार के समय खुद को अकेला महसूस न करे.

–

पीआईएम/एएस