यहूदी नववर्ष पर नेतन्याहू की दुश्मनों को खुली चेतावनी, कहा-‘हमसे उलझने की कोशिश मत करना’

New Delhi, 4 सितंबर . इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की उपलब्धियों का बखान करते हुए व‍िरोध‍ियों को चेतावनी दी. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमसे उलझने की कोशिश मत करो. अगर तुमने कुछ सीखा है, तो हमसे उलझना मत.

नेतन्याहू ने तेल अवीव स्थित किर्या में रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, आईडीएफ के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमिर और आईडीएफ जनरल स्टाफ फोरम के सदस्यों के साथ ‘रोश हशनाह’ (यहूदी नव वर्ष) का जश्‍न मनाने के दौरान यह बातें कही.

नेतन्याहू ने कार्यक्रम की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में साझा की. कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए Prime Minister नेतन्याहू ने कहा क‍ि ‘वॉर ऑफ रिडेम्पशन’, ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ के बाद के समय में और उससे पहले ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के दौरान जो उपलब्धियां हासिल की गई हैं, वे ऐतिहासिक हैं और हमारे अस्तित्व को सुरक्षित बनाती हैं.

नेतन्याहू ने कहा क‍ि हम एक ऐसे शासन से पैदा हुए विनाश के खतरे का सामना कर रहे थे, जो हमें मिटाना चाहता था और हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए परमाणु बम हासिल करना चाहता था. हमने इस खतरे और अन्य खतरों को पीछे धकेल दिया है.

उन्‍होंने कहा क‍ि यह शासन इस समय कमजोर पड़ रहा है. यह पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है. यह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. मुझे हमारे सामने मौजूद मुख्य मिशन पर पूरा भरोसा है. मुझे अपनी क्षमता, हमारे बहादुर सैनिकों, हमारे साहसी पुरुष और महिला पायलटों, नेविगेटरों, हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था, घरेलू मोर्चे पर काम कर रही टीमों और हमारे मजबूत राष्ट्र की क्षमता पर विश्वास है.

Prime Minister नेतन्याहू ने कहा क‍ि मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं, यानी इस शासन को सत्ता से हटा सकते हैं. यही हमारे सामने मौजूद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है. यह लक्ष्य अब करीब है. यह असंभव नहीं है. यह हमारी पहुंच में है. वे लगभग सभी पर हमला कर रहे हैं, सिवाय हमारे. वे हमारी ताकत, हमारी सैन्य शक्ति और हमारे दृढ़ संकल्प को जानते हैं.

उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमारे साथ उलझने की कोशिश मत करो. अगर आपने कुछ सीखा है, तो यही सीखो कि हमारे साथ मत उलझो. हमारे पास ताकत है, दृढ़ संकल्प है और आंतरिक एकता है, जिससे हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. मैं आने वाले वर्ष के लिए इजरायल के लोगों के लिए यही कामना करता हूं. आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं.”

एवाई/पीएम