यमुना में अब भी झाग और गंदगी का अंबार, ‘आप’ ने मनोज तिवारी को फिर डुबकी लगाने की दी चुनौती

New Delhi, 30 अक्टूबर . दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच Political टकराव तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी ने यमुना को साफ करने के भाजपा के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि नदी में आज भी बड़े पैमाने पर झाग और गंदगी मौजूद है. पार्टी के नेताओं ने यमुना के अलग-अलग घाटों की स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और सांसद मनोज तिवारी को एक बार फिर यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी.

आप नेताओं ने कहा कि भाजपा ने यमुना को साफ करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. Friday को कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार यमुना नदी का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने नदी की स्थिति का वीडियो social media पर साझा करते हुए कहा कि यमुना में चारों तरफ झाग और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वीडियो में नदी के पानी में झाग दिखाई दे रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि झाग को खत्म करने के लिए पानी में लगातार केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है. कुलदीप कुमार ने BJP MP मनोज तिवारी और Chief Minister रेखा गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि यदि यमुना वास्तव में साफ हो चुकी है तो वे यहां आकर नदी में डुबकी लगाकर दिखाएं. कुलदीप कुमार ने कहा कि करीब 10 दिन बाद छठ पूजा का पर्व है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना के घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और नदी में उतरकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं.

भाजपा ने दावा किया था कि यमुना को साफ कर दिया गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा Government इस बार भी छठ व्रतियों को गंदे पानी में उतरने के लिए मजबूर करेगी? आप विधायक ने आरोप लगाया कि यमुना में सीवर का पानी गिर रहा है और नदी में झाग की मोटी परत दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पहले यमुना को साफ होने का दावा कर रहे थे, लेकिन अब नदी की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है.

कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती कि उसे सत्ता में आए केवल दो साल हुए हैं, क्योंकि यमुना साफ होने का दावा खुद भाजपा ने किया था.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी यमुना की सफाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने BJP MP मनोज तिवारी और दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट पर आमंत्रित करते हुए कहा कि दोनों नेता वहां पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाएं और पानी पीकर दिखाएं. उन्होंने Union Minister किरेन रिजिजू पर भी निशाना साधा.

सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि यदि मनोज तिवारी और किरेन रिजिजू के बीच कालिंदी कुंज के पास यमुना में तैराकी की प्रतियोगिता आयोजित होती है तो इसे दुनिया याद रखेगी. उनका कहना था कि भाजपा नेताओं को यमुना की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए केवल बयानबाजी करने के बजाय खुद नदी में उतरना चाहिए.

वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने BJP MP मनोज तिवारी के पुराने वीडियो social media पर साझा कर उन्हें घेरने की कोशिश की. उन्होंने 9 नवंबर 2021 को मनोज तिवारी के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए गए एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उस समय मनोज तिवारी सोनिया विहार में यमुना के पानी को साफ बता रहे थे.

संजीव झा ने सवाल उठाया कि जब मनोज तिवारी पहले ही सोनिया विहार में यमुना के पानी को साफ बता चुके हैं तो अब उसी जगह डुबकी लगाकर सफाई का प्रदर्शन किसे दिखाने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी को अपना पुराना वीडियो देखना चाहिए, ताकि उन्हें अपने पहले के बयानों की याद आ सके.

संजीव झा ने 8 नवंबर 2021 का एक अन्य वीडियो भी साझा किया. उन्होंने कहा कि यह वीडियो भी उस समय का है, जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की Government थी. उस दौरान मनोज तिवारी खुद सोनिया विहार में यमुना के पानी को साफ बता रहे थे. संजीव झा ने कहा कि दिल्ली के लोग मनोज तिवारी का पुराना वीडियो और उनका मौजूदा Political प्रदर्शन दोनों देख रहे हैं. जनता की याददाश्त इतनी कमजोर नहीं है कि वह पुराने बयानों को भूल जाए.

–

पीकेटी/डीकेपी