
New Delhi, 16 नवंबर . दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने Monday को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर रेखा गुप्ता Government द्वारा यमुना की सफाई के प्रयासों को तुच्छ बताने और Political उद्देश्यों के लिए जनता को गुमराह करने हेतु निराधार बयान जारी करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि Sunday को छठ पूजा के दौरान कालिंदी कुंज के पास यमुना में कुछ स्थानों पर झाग दिखना दुर्भाग्यपूर्ण था. हालांकि, इस मुद्दे का Politicalरण करने के बजाय, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि पिछले 25 वर्षों में उनकी पार्टियों की Governmentों ने शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने में क्यों विफल रहीं.
कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी 11 साल और कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में रही, फिर भी दोनों में से किसी भी Government ने यमुना की सफाई के लिए एक भी एसटीपी का निर्माण नहीं किया.
उन्होंने कहा कि Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डेढ़ साल पुरानी दिल्ली Government ने यमुना को साफ करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं.
उन्होंने कहा कि मुनक नहर के 11 किलोमीटर लंबे हिस्से पर छठ पूजा घाटों का निर्माण, सोनिया विहार और वजीराबाद से आईटीओ तक यमुना के हिस्से में सफाई कार्य और एसटीपी (सीटीपी) परियोजनाओं की शुरुआत Government की नदी की शुद्धता को बहाल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष आईटीओ में पिछले एक दशक में छठ पूजा के लिए सबसे बेहतरीन व्यवस्थाएं की गईं. पूर्वांचल समुदाय के सदस्यों ने स्वयं Government द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है और कोई शिकायत नहीं मिली है.
कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बेचैनी का असली कारण छठ के दौरान यमुना में झाग आना नहीं, बल्कि दिल्ली में सत्ता खोने से उपजी उनकी Political हताशा है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यही कारण है कि दोनों पार्टियां भाजपा Government की सकारात्मक पहलों में भी नकारात्मकता ढूंढने की कोशिश करती हैं.”
उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली Government कालिंदी कुंज में झाग की समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस परिणाम अगले साल तक दिखाई देंगे.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में उलझने के बजाय यमुना की सफाई और दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार काम करती रहेगी.
–
एमएस/
Skip to content