
सना, 7 नवंबर . यमन की राजधानी सना के पास एक गांव में Saturday को हुए हवाई हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. इन हमलों के लिए सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों को जिम्मेदार ठहराया गया. यह घटना ऐसे समय हुई है जब युद्धग्रस्त यमन में संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है.
हूती नियंत्रित अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सना के पूर्व में स्थित बानी हुशैश जिले के ‘अश शर्याह’ गांव में हुए हवाई हमलों में पांच रिहायशी घर पूरी तरह तबाह हो गए. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ने अल-मसीरा टीवी को बताया कि बचाव दल ने मलबे से अब तक 11 शव निकाले हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह शुरुआती आंकड़ा है और तलाशी एवं राहत कार्य अभी जारी है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
चैनल ने दावा किया कि सऊदी लड़ाकू विमानों ने दो और हवाई हमले किए, जिनका निशाना बचाव कार्य में लगे लोग थे. साथ ही गांव की ओर जाने वाली सड़कों को भी निशाना बनाया गया. रिपोर्ट में कहा गया कि सैन्य विमान लगातार इलाके के ऊपर उड़ान भरते रहे हैं. हालांकि इन हमलों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
एक स्थानीय निवासी ने शिन्हुआ को बताया कि दिन में पहले से ही सना के ऊपर लड़ाकू विमान मंडरा रहे थे. इसके बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में कई हवाई हमले हुए. ये हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए हैं जिसमें यमन के दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत के एक भीड़भाड़ वाले बाजार पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हुए थे. उस हमले के लिए हूती समूह और सरकारी अधिकारियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे.
ताजा हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब हूती लड़ाकों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच संघर्ष तेज हो गया है. इसके साथ ही यमन में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं और हूती समूह सऊदी अरब के अंदर मिसाइल तथा ड्रोन हमलों का दावा भी कर रहा है.
Wednesday को सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा था कि उसने सऊदी क्षेत्र को निशाना बनाकर भेजे गए तीन ड्रोन मार गिराए हैं. इनमें से एक ड्रोन पश्चिमी मक्का क्षेत्र के ऊपर रोका गया था. वहीं, यमन के हूती समूह ने दावा किया था कि उसने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक हवाई अड्डे और एक एयरबेस पर ड्रोन तथा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.
गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर कहा कि उनकी सेना ने मक्का क्षेत्र के ऊपर एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. बाद में उन्होंने बताया कि दो अन्य ड्रोन भी मार गिराए गए, जिनमें एक पूर्वी प्रांत में और दूसरा दक्षिणी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था.
यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच हवाई हमलों, ड्रोन हमलों और जवाबी सैन्य कार्रवाइयों के कारण आम नागरिकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content