
New Delhi, 27 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर India के पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराजगी जताई है.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ सिराज को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने से नाखुश दिखाई दिए. उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यकीन करना मुश्किल है कि India के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है. सिराज को बुमराह के साथ India के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले चुना जाना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा था और बताया था कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं.”
वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा, “एक बार फिर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.” मुनाफ ने अपने एक और ट्वीट में मौजूदा बॉलिंग अटैक पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने लिखा, “चलो, कोई बात नहीं अगर आप मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को नहीं देख रहे हैं, लेकिन आपकी अगली बॉलिंग यूनिट कहां है, जो मैच जिताने में माहिर हो?”
क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने एक्स अकाउंट पर सिराज को लेकर लिखा, “सिराज अब India के छठे रैंक वाले तेज गेंदबाज हैं. मुझे यह बहुत गलत लगता है. इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में टेस्ट क्रिकेट में टॉप 5 विकेट लेने वालों में India के पास अब सिर्फ बुमराह के लिए जगह है. आप चाहते हैं कि बॉलर अच्छे से चुने जाएं, उनके पास बॉलिंग के लिए बेहतरीन कंडीशन हैं, लेकिन उन्हें पता होगा कि जब उनकी बारी आएगी तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे.”
मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकिल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह इस साइकिल में अब तक 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. सिराज को इस साल सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है और इस दौरान उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं. साल 2020 में डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका है, जब सिराज किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में बिना कोई मैच खेले लौटेंगे.
–
एसएम/एएस
Skip to content