यंग सैमी का डेब्यू एल्बम ‘वन ऑफ अ काइंड’ रिलीज, एमसी स्क्वायर और रागा समेत कई रैपर्स के साथ कोलैबोरेशन

Mumbai , 9 सितंबर . उभरते हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट यंग सैमी ने डेब्यू एल्बम ‘वन ऑफ अ काइंड’ रिलीज कर दिया है. भारतीय हिप-हॉप सीन के अलग-अलग साउंड और स्टाइल को साथ लाने वाला यह एल्बम कई खास कोलैबोरेशन से भरा हुआ है. एल्बम के जरिए यंग सैमी ने न सिर्फ अपने म्यूजिक का अलग अंदाज पेश करने की कोशिश की है, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और एक आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान को भी दर्शकों तक पहुंचाया है.

अपने डेब्यू एल्बम को लेकर यंग सैमी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा यही थी कि लोग उनके म्यूजिक से जुड़ सकें और उन्हें एक आर्टिस्ट के तौर पर बेहतर तरीके से समझ सकें. मैं अपने डेब्यू एल्बम से बस यही चाहता था कि लोग मुझसे जुड़ें, मेरे म्यूजिक को महसूस करें और मुझे एक आर्टिस्ट के तौर पर समझें. ‘वन ऑफ अ काइंड’ नाम मेरे लिए बहुत मायने रखता है और इसी वजह से हमने एल्बम का यह नाम चुना.

यंग सैमी के कहा, ”एल्बम का हर गाना अपने आप में अलग है और हर ट्रैक में खास कोलैबोरेशन देखने को मिलता है. अलग-अलग हिप-हॉप आर्टिस्ट्स ने अपने-अपने स्टाइल के साथ इन गानों में हिस्सा लिया है. कई कलाकारों ने अपने स्टाइल से थोड़ा अलग हटकर कुछ नया करने की कोशिश की है.

उन्होंने कहा, ”एल्बम का एक खास ट्रैक ‘क्रिप वॉक’ है, जिसमें मैंने रैपर संबता के साथ काम किया है. इस गाने में संबता अपने खास फ्लेवर लेकर आए हैं. ‘क्रिप वॉक’ के जरिए हमने एक फ्रेश और मजेदार एनर्जी देने की कोशिश की है. हमने इस म्यूजिक वीडियो को एनर्जेटिक और आकर्षक अंदाज में तैयार किया है.”

एल्बम में कई जाने-माने हिप-हॉप आर्टिस्ट्स के साथ यंग सैमी के कोलैबोरेशन हैं. इसमें ‘गैंग’ और ‘हुडीज’ जैसे गानों में काल्म शामिल हैं. वहीं, ‘बागी’ में वजीर पातर, ‘गेम चेंजर’ में एमसी स्क्वायर, ‘विनिन’ में रागा और ‘मोडस ऑपरेंडी’ में यंग डीएसए के साथ कोलैबोरेशन है.

‘वन ऑफ अ काइंड’ के जरिए यंग सैमी ने भारतीय हिप-हॉप के अलग-अलग कलाकारों और उनकी म्यूजिकल पहचान को एक साथ लाने की कोशिश की है. यह अब बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि ‘क्रिप वॉक’ का म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

पीके/एबीएम