यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है : पीएम मोदी

ताशकंद, 29 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को कहा कि यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ताशकंद में उतरने के बाद, President मिर्जियोयेव के साथ यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने गया. यंगी उज्बेकिस्तान स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है. अपनी यात्रा की शुरुआत यहां आकर करने पर खुशी हुई.”

पीएम मोदी के साथ उज्बेकिस्तान के President शवकत मिर्जियोयेव भी थे. दोनों ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों को देखा.

इससे पहले, पीएम मोदी ने मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के दौरान ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए President मिर्जियोयेव को धन्यवाद दिया.

ताशकंद में उतरने के बाद पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, “President शवकत मिर्जियोयेव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ ताशकंद पहुंचा. इस विशेष भाव के लिए उनका आभारी हूं. यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाती है.”

यात्रा के दौरान पीएम मोदी President मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें ‘विकसित India 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान 2030’ के साझा विकास विजन को आगे बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने अपनी यात्रा से पहले कहा, “हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. मैं व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा में हमारे सहयोग को गहरा करने और विकसित India और यंगी उज्बेकिस्तान के हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने पर President मिर्जियोयेव के साथ अपनी चर्चा को लेकर उत्सुक हूं.”

एबीएम