म्यूचुअल फंड्स की दमदार वापसी, अक्टूबर में इनफ्लो 1.74 लाख करोड़ रुपए रहा

Mumbai , 11 नवंबर . भारतीय म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री ने अक्टूबर में दमदार वापसी की है और इस दौरान शुद्ध इनफ्लो 1,73,839.91 करोड़ रुपए रहा है. इससे पहले सितंबर में यह -1,33,375.57 करोड़ रुपए था. यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री (एम्फी) की ओर से Wednesday को जारी आंकड़ों में दी गई.

एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो 32,993.64 करोड़ रुपए रहा है. इसमें लार्ज एंड मिडकैप फंड्स 8,484.23 करोड़ रुपए के शुद्ध इनफ्लो के साथ पहले स्थान पर रहे.

इसके बाद स्मॉलकैप फंड्स 6,407.50 करोड़ रुपए और फ्लेक्सीकैप फंड्स 4,979.95 करोड़ रुपए के निवेश के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर थे.

इसके अलावा, अक्टूबर में मिडकैप फंड्स में 4,892.62 करोड़ रुपए, मल्टीकैप फंड्स में 2,977.86 करोड़ रुपए, कॉन्ट्रा फंड्स में 1,694.13 करोड़ रुपए और लार्जकैप फंड्स में 1,032.39 करोड़ रुपए का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया है.

अक्टूबर में इंडेक्स फंड्स में 3,090.51 करोड़ रुपए का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया है. इसमें इक्विटी फंड्स में 1,947.81 करोड़ रुपए, डेट फंड्स में 1,134.42 करोड़ रुपए और हाइब्रिड फंड्स में 8.27 करोड़ रुपए का निवेश आया है.

वहीं, एक्सचेंज ट्रेड फंड्स (ईटीएफ) में अक्टूबर में शुद्ध इनफ्लो 20,303.98 करोड़ रुपए रहा है. इसमें इक्विटी ईटीएफ में 12,973.78 करोड़ रुपए, डेट ईटीएफ में 751.11 करोड़ रुपए, गोल्ड ईटीएफ में 3,474.03 करोड़ रुपए, सिल्वर ईटीएफ में 3,092.22 करोड़ रुपए और अन्य ईटीएफ में 10.92 करोड़ रुपए था.

India के बाहर के बाजारों में निवेश करने वाला फंड्स में अक्टूबर में आउटफ्लो दर्ज किया है, जो कि -370.11 करोड़ रुपए रहा है. यह दिखाता है कि निवेशक देश में ही पैसा निवेश करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं.

India की म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 30 अक्टूबर, 2026 तक बढ़कर 83,38,858.06 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि 30 सितंबर, 2026 को 82,64,116.63 करोड़ रुपए पर था.

–

एबीएस