
New Delhi, 29 अगस्त . मौलाना साजिद रशीदी के India में इस्लामिक कानून लागू करने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. आगरा की खुद्दाम-ए-रोजा ताजमहल उर्स कमेटी से जुड़े ताहिरुद्दीन ताहिर ने मौलाना रशीदी के बयान का समर्थन किया है. वहीं, अयोध्या के संत दिवाकराचार्य महाराज ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.
से बातचीत में ताहिरुद्दीन ताहिर ने कहा कि अगर India में इस्लामिक कानून लागू होता है तो अपराध के अनुसार सजा का प्रावधान होगा. उन्होंने सऊदी अरब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कानून काफी सख्त हैं और अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है.
उन्होंने दावा किया कि सख्त कानून होने से चोरी, छेड़छाड़, रेप और अन्य अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. उनका कहना था कि India में भी अगर कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए तो अपराधों में कमी आ सकती है.
दूसरी ओर, अयोध्या के संत दिवाकराचार्य महाराज ने मौलाना साजिद रशीदी के बयान का विरोध किया. उन्होंने कहा कि India में संविधान सर्वोच्च है और देश की व्यवस्था संविधान के अनुसार ही चलती है. India की संवैधानिक व्यवस्था और कानून का सम्मान किया जाना चाहिए. किसी भी व्यक्ति को संविधान से ऊपर किसी व्यवस्था को रखने की मांग नहीं करनी चाहिए. लेकिन, मौलाना के बयान से लगता है कि वह संविधान को हटाकर इस्लामिक कानून को थोपने की मंशा कर रहे हैं. जब विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होंगे तो वह माफी मांगते नजर आएंगे.
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि India कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता और न India कभी इस्लामी राष्ट्र बन सकता है. India की एक खूबी है कि यह जम्हूरी मुल्क है और जम्हूरी निजाम के तहत चलता है. यहां पर न जाने कितने मजहब के मानने वाले लोग रहते हैं और वे अपने अकीदे और मसलक के मुताबिक अमल करते हैं. यह संविधान ने आजादी दी है और यही वह आजादी है, जिसकी वजह से India की पूरी दुनिया में पहचान है और इसकी शनाख्त है. जो लोग भी शरीयत कानून को लागू करने की बात करते हैं, वह India में मुमकिन नहीं है. India में अगर शरीयत कानून की बात की जाएगी कि लागू किया जाए, तो फिर वहीं दूसरा तबका यह कहेगा कि हिंदू राष्ट्र भी बनाया जाए. फिर टकराव की स्थिति हो जाएगी और टकराव की स्थिति किसी भी सूरत में न देश के हित में है और न समाज के हित में है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content