
Mumbai , 20 नवंबर . एनसीपी (एसपी) नेता शशिकांत शिंदे ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस बयान पर ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को टीम में इसीलिए चयनित नहीं किया गया, क्योंकि वे मुसलमान हैं. शिंदे ने कहा कि टीम में मेरिट के आधार पर मौके मिलते हैं. पूर्व में इरफान पठान और यूसुफ पठान खेल चुके हैं.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने India और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के चयन नहीं होने पर धर्म का मुद्दा उठाया है. मसूद के बयान पर Mumbai में मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी (एसपी) नेता शशिकांत शिंदे ने कहा कि India में किसी भी खिलाड़ी का चयन उसकी योग्यता (मेरिट) के आधार पर होता है. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ हुआ होगा. पहले भी कई खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें पठान बंधु यूसुफ और इरफान भी शामिल हैं. मेरी राय में अगर कांग्रेस सांसद के पास कोई सबूत है तो उन्हें उसे सामने लाना चाहिए. India में नाम देखकर चयन नहीं किया जाता है. दूसरी ओर मैंने उनका बयान नहीं सुना है.
राज्य में किसानों की आत्महत्याओं पर उन्होंने कहा कि Maharashtra में यह सच है कि भीषण सूखे के कारण हर दिन आत्महत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं. जब यह सूखा पड़ा था, तब हमने Maharashtra Government को आगाह किया था कि किसानों की आत्महत्याओं में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. अब जब आंकड़े सामने आए हैं और हमने मामले की समीक्षा की है तो हमारी बात सच साबित हो रही है.
Government हर दिन कैबिनेट में फैसले लेती है, लेकिन मुझे पता चला है कि उन्हें लागू करने के लिए उनके पास पैसे ही नहीं हैं. केंद्र से जो मदद मिलनी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं मिली है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे नहीं पता कि दिल्ली में Maharashtra Government का कोई Political प्रभाव बचा भी है या नहीं, क्योंकि वह मदद अभी तक नहीं आई है. सीएम और बाकी मंत्री हर वक्त किसानों को भरोसा दिलाते हैं, लेकिन देखने में मिल रहा है कि जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है.
हाल ही में फिल्म Actor अमिताभ बच्चन को मिली धमकी पर शिंदे ने कहा कि Mumbai आर्थिक राजधानी है और अगर यहां पर किसी एक्टर को धमकी मिल रही है तो यह सिर्फ एक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए भी खतरा है. अमिताभ बच्चन अगर बुलेटप्रूफ में खड़े रहते हैं तो कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में है. Maharashtra Government को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. Mumbai से Bollywood खत्म हो गया तो फिर यह Maharashtra के लिए खतरे की घंटी है. मेरे ख्याल से बहुत से लोगों को धमकी मिली है और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं.
–
डीकेएम/
Skip to content