
New Delhi, 19 नवंबर . ब्रिटेन की पूर्व मंत्री और लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने खुलासा किया है कि वह 2025 में बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम Government के मुख्य सलाहकार रहे मोहम्मद यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं. उनका आरोप है कि यूनुस प्रशासन ने उन पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे, उन्हीं के चलते पिछले वर्ष उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द गार्जियन ने Thursday को यह जानकारी दी.
ट्यूलिप सिद्दीक बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना की भतीजी हैं. सिद्दीक की मां शेख रेहाना और शेख हसीना 15 अगस्त 1975 को ढाका में हुए उस नरसंहार में जीवित बच गई थीं, वहीं शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के प्रमुख नेता शेख मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई थी.
अगस्त 2024 के आंदोलन में सत्ता से बेदखल होने के बाद शेख हसीना India में निर्वासन का जीवन बिता रही हैं. उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में अनुपस्थिति में ही मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है.
बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम Government ने सिद्दीक पर अपनी मौसी शेख हसीना के शासन से लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. आठ महीने से भी कम समय में उन्हें अनुपस्थिति में दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई.
सिद्दीक ने पिछले वर्ष द गार्जियन को दिए एक साक्षात्कार में इन आरोपों को पूरी तरह बेतुका बताया था. उन्होंने खुद को शेख हसीना और मोहम्मद यूनुस के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का कोलेटरल डैमेज करार दिया था.
अब ‘पॉलिटिक्स अनलीश्ड’ नामक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ब्रिटिश सांसद ने कहा कि वह दुर्भावनापूर्ण अभियोजन की शिकार हुई हैं. उन्होंने बताया कि वह एक नामी वकील के संपर्क में हैं, जिसने उन्हें बताया है कि उनके पास मोहम्मद यूनुस के खिलाफ मुकदमा दायर करने का मजबूत आधार है. सिद्दीक ने बताया कि वह अपने वकीलों के साथ विभिन्न कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही हैं और मुकदमा दायर करने की संभावना तलाश रही हैं.
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद यूनुस से प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके दो करीबी सहयोगियों के माध्यम से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
सिद्दीक का दावा है कि उन्होंने कई बार यह जानने की कोशिश की कि आखिर उन पर आरोप क्या हैं, लेकिन बांग्लादेश Government ने उनके वकीलों की ओर से भेजे गए पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने लंदन के डॉर्चेस्टर होटल में ठहरे मोहम्मद यूनुस को अपने हाथ से लिखा पत्र भेजा था, लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया.
ट्यूलिप सिद्दीक ने जोर देकर कहा कि आरोपों और बाद की न्यायिक प्रक्रिया से वह तनावग्रस्त नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें अपनी बेगुनाही पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा, “मैं इससे तनाव में नहीं थी, बल्कि पूरी घटना को लेकर ज्यादा हैरान थी.”
सिद्दीक ने यह भी खुलासा किया कि पूरे विवाद के दौरान उन्हें ब्रिटेन के पूर्व Prime Minister कीर स्टार्मर का समर्थन मिला था. उनके अनुसार, जब उन्हें सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, उस समय स्टार्मर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका दौरे पर थे. उसी दौरान उन्होंने सिद्दीक को एक संदेश भेजकर समर्थन जताया था.
–
Skip to content