
Mumbai , 30 सितंबर . Actor अर्जुन रामपाल जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगे. Wednesday को Actor ने फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने पर अपना अनुभव साझा किया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने इसे सम्मान की बात बताया और इस अनुभव को प्रेरणादायक कहा.
अर्जुन रामपाल ने मोहनलाल के प्रतिभा की तारीफ करते हुए लिखा, “सर, आपके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह बहुत ही प्रेरणादायक रहा है.” उन्होंने ‘ऑपरेशन गंगा’, जॉर्जिया और त्बिलिसी से जुड़े हैशटैग भी ऐड किए.
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं.
‘ऑपरेशन गंगा’ एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा Bollywood एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे. फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
फिल्म का निर्माण ‘श्री गोकुलम मूवीज’ के बैनर तले किया जा रहा है. एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘किल’ में काम किया है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘ऑपरेशन गंगा’ का म्यूजिक दे रहे हैं.
‘ऑपरेशन गंगा’ की टेक्निकल टीम में भी बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 1’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है. फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण कोप्रोड्यूसर हैं और कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content