
New Delhi, 12 सितंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पंजाब Police के समन्वय से रेड नोटिस के विषय अमृतपाल सिंह उर्फ गुरपाल सिंह के प्रत्यर्पण में सफलता हासिल की है. आरोपी को 12 सितंबर को मोल्दोवा से India लाया गया.
सीबीआई के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पंजाब में दर्ज कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ दर्ज मामलों में हथियारों के इस्तेमाल से दोहरी हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं. इसके अलावा उसके आपराधिक रिकॉर्ड में जालसाजी, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और पासपोर्ट एक्ट के उल्लंघन से जुड़े मामले भी शामिल हैं.
पंजाब Police के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से अमृतपाल सिंह के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था. इसके बाद आरोपी की लोकेशन मोल्दोवा में ट्रेस की गई और वहां के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआई ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मोल्दोवा के अधिकारियों के समक्ष उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया. निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोल्दोवा के अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह को India प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी.
अमृतपाल सिंह उर्फ गुरपाल सिंह को India लाने के लिए पंजाब Police की चार सदस्यीय टीम मोल्दोवा की राजधानी चिसिनाउ गई थी. पंजाब Police की टीम आरोपी के साथ 12 सितंबर को दिल्ली पहुंची.
सीबीआई India में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में काम करती है और भारतपोल के माध्यम से देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इंटरपोल चैनलों के जरिए सहायता उपलब्ध कराती है.
सीबीआई के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय कर 175 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक India वापस लाया जा चुका है.
–
डीएससी
Skip to content