मोरारी बापू के नेतृत्व में द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक निकलेगी भारत स्वस्तिक यात्रा 14 नवंबर से होगी शुरू

New Delhi, 13 नवंबर . पूज्य आध्यात्मिक संत एवं रामचरितमानस के प्रख्यात कथाकार मोरारी बापू के नेतृत्व में आयोजित India स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है. यह यात्रा Gujarat के द्वारका से शुरू होकर 22 नवंबर को जगन्नाथ पुरी में संपन्न होगी.

यात्रा का यह चरण इसके प्रथम चरण के बाद आयोजित किया जा रहा है, जो 10 से 23 अक्टूबर के बीच कन्याकुमारी से केदारनाथ तक निकाली गई थी. इस यात्रा ने India के प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया.

यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ कन्याकुमारी से हुआ था और इसका समापन केदारनाथ में हुआ. इस दौरान यात्रा कालडी, शृंगेरी, हंपी, तुलजापुर, ओंकारेश्वर, झांसी, मथुरा, कुरुक्षेत्र, अटारी-वाघा और जम्मू सहित अनेक महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरी. इन स्थानों के माध्यम से India की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित परंपराओं के आपसी जुड़ाव को रेखांकित किया गया.

यात्रा का दूसरा चरण द्वारका से प्रारंभ होकर सोमनाथ, डाकोर, उज्जैन, नागपुर, छत्तीसगढ़ के चंपारण, मायापुर और कोलकाता होते हुए 22 नवंबर को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगा. यात्रा के दोनों चरणों में India के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को शामिल किया गया है. इस प्रकार यह यात्रा देश के पश्चिम, दक्षिण, उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों को एक साझा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक भावधारा से जोड़ती है.

India स्वस्तिक यात्रा का यह भौगोलिक और सांस्कृतिक विस्तार India के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की भावना से भी सामंजस्य रखता है. राष्ट्रगान में पंजाब, Gujarat, मराठा, द्रविड़, उत्कल और बंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के साथ गंगा और यमुना जैसी नदियों, हिमालय और समुद्र का उल्लेख India की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है.

यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न तीर्थस्थल और क्षेत्र देश की अनेक महत्वपूर्ण नदियों से भी जुड़े हैं. इनमें पेरियार, तुंगा, तुंगभद्रा, भीमा, नर्मदा, बेतवा, रावी, तवी, मंदाकिनी, गोमती, क्षिप्रा, महानदी, जलंगी, हुगली और दया जैसी नदियां शामिल हैं. ये नदियां India की विविध भौगोलिक संरचना, क्षेत्रीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

पूज्य मोरारी बापू ने कहा, “ॐकार स्वस्तिक का ही पर्याय है. ॐकार अथवा प्रणव निराकार है, जो निर्गुण ब्रह्म का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि स्वस्तिक उसका साकार स्वरूप है, जो मंगलमयता और संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण का प्रतीक है. चतुर्भुज यज्ञवेदी भी स्वस्तिक के स्वरूप को अभिव्यक्त करती है. यह हमें स्मरण कराती है कि यज्ञ का मूल भाव दूसरों के कल्याण के लिए कुछ अर्पित करना है. ऐसे निस्वार्थ समर्पण के माध्यम से ही हम शांति, सद्भाव और संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना को विकसित कर सकते हैं.”

संतकृपा सनातन संस्थान द्वारा आयोजित India स्वस्तिक यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के शाश्वत आदर्शों के माध्यम से देश की विविध आध्यात्मिक परंपराओं, क्षेत्रों और समुदायों को एक सूत्र में जोड़ना है. भारतीय परंपरा में स्वस्तिक को मंगल, शुभता और कल्याण का प्राचीन प्रतीक माना गया है. इसी भावना से प्रेरित यह यात्रा सामाजिक सद्भाव, सामूहिक कल्याण और राष्ट्रीय एकात्मता के संदेश को आगे बढ़ा रही है.

यात्रा की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, मिराज ग्रुप के चेयरमैन एवं संतकृपा सनातन संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी मदन पालीवाल ने कहा, “India स्वस्तिक यात्रा देश के विभिन्न क्षेत्रों और जीवन के अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक साथ लाकर India की उस शाश्वत एकता को अभिव्यक्त करती है, जो हमारी सभ्यता और संस्कृति का आधार रही है. द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक यात्रा का दूसरा चरण भी एकता, राष्ट्रीय समरसता और सामूहिक कल्याण के आदर्शों को सुदृढ़ करेगा.”

यह यात्रा आदि शंकराचार्य की उस आध्यात्मिक विरासत से भी प्रेरणा लेती है, जिनकी India यात्राओं ने सनातन धर्म की दार्शनिक और आध्यात्मिक परंपराओं के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य किया. पूज्य मोरारी बापू की राम कथाओं का मूल आधार सत्य, प्रेम और करुणा है. India स्वस्तिक यात्रा के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

यात्रा के दौरान आयोजित होने वाली राम कथा एवं अन्य कार्यक्रम सभी के लिए निशुल्क और खुले रहेंगे. प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद स्वरूप शाकाहारी सामुदायिक भोजन (भंडारे) की व्यवस्था भी की जाएगी.

–

एससीएच/