
नोएडा, 17 सितंबर . नोएडा में मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह का सेक्टर-58 थाने की Police ने खुलासा किया है. Police ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को Police संरक्षण में लिया गया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी और स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं.
Police के मुताबिक, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे. Police के अनुसार, 17 सितंबर को थाना सेक्टर-58 Police टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई की. Police टीम ने जुबलियेन्ट पार्क के पास से मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और रिशू पाण्डेय के रूप में हुई है.इनके साथ दो नाबालिगों को भी Police संरक्षण में लिया गया है.
Police के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी या स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए. बरामद चाकू अतुल गौतम और रिशू पाण्डेय के कब्जे से मिलने की बात Police ने बताई है. Police की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे. गिरोह के सदस्य नोएडा के अलावा दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल फोन को निशाना बनाते थे.
Police के अनुसार, वारदात के बाद चोरी किए गए मोबाइल फोन को सीधे बेचने के बजाय उनके पार्ट-पुर्जे खोलकर दिल्ली में बेच दिया जाता था. Police का कहना है कि इस तरीके से आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन की पहचान छिपाने और उन्हें अलग-अलग हिस्सों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास करते थे. Police अब बरामद किए गए 22 मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनमें से कितने मोबाइल फोन नोएडा या दिल्ली-एनसीआर में दर्ज घटनाओं से संबंधित हैं.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अतुल गौतम (22 वर्ष) मूल रूप से ग्राम दौलतपुर, थाना कमालगंज, जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में शिव विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रह रहा था. दूसरा आरोपी नितीश चौहान (18 वर्ष) खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद का निवासी है. उसका मूल पता ग्राम जलसीमा, जिला सहरसा, बिहार बताया गया है. तीसरा आरोपी रिशू पाण्डेय (करीब 19 वर्ष) खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद का रहने वाला है. उसका मूल निवास ग्राम हसोरा, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई बताया गया है.
Police ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमे दर्ज किए हैं. Police अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content